एस.पी.गिरी अध्यक्ष और मानवेन्द्र पाण्डेय उपाध्यक्ष निर्वाचित

0
194

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन व मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन/चुनाव आज रविवार को स्थानीय मैरेज हाल में संपन्न हुआ। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के चुनाव में एसपी गिरी जिलाध्यक्ष, इम्तियाज अहमद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लल्लन राम मंत्री, जयप्रकाश यादव कोषाध्यक्ष, रिजवान अहमद उपाध्यक्ष, मानवेंद्र पांडेय उपाध्यक्ष, विवेक कुमार उपाध्यक्ष और आशुतोष कुमार निर्विरोध उप मंत्री नवनिर्वाचित हुए।

जबकि मातृ शिशु महिला कर्मचारी संघ जनपद शाखा के चुनाव में मंजू गुप्ता जिलाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लालपरी सिंह, मंत्री स्नेहलता, शैल कुमारी उपाध्यक्ष, मंजू राय, दुर्गा देवी, इंदू पांडेय और मनोरमा कनौजिया उपमंत्री के साथ ही बबीता निर्विरोध कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुई। इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष दुर्गेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि यह वर्ष कर्मचारियों के लिए संघर्ष का वर्ष है।

हर कर्मचारी को अपने-अपने निजी स्वार्थ को छोड़कर संगठन को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर बालेंद्र त्रिपाठी, विवेक कुमार, मुकेश राय, चंद्रशेखर, अजय कुमार, यदुनाथ प्रसाद, सतीश चंद्र कुशवाहा, भारत सिंह, शाहिद हुसैन, मनोरमा कनौजिया, नीलम कुमारी, दमयंती देवी, प्रवीण सिंह, मानवेंद्र पांडेय रानू, उदय राज आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह व संचालन इम्तियाज अहमद ने किया। अत में सभी सदस्यों के प्रति एसपी गिरी ने आभार व्यक्त किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here