ब्राह्मणों की दूरी, कांग्रेस को पड़ रही है भारी : जगदीश शर्मा

0
244

कांग्रेस के जुझारू नेता एवं राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित जगदीश शर्मा ने बताया कि एक समय होता था जब ब्राह्मणों को कांग्रेस का हार्डकोर वोटबैंक माना जाता था। पंडित जगदीश शर्मा की माने तो जवाहर लाल नेहरू जी , इंदिरा गाँधी जी और राजीव गाँधी जी हमेशा ही ब्राह्मण नेताओं पर विश्वास जताते थे और उनको आगे बढ़ाते थे ,लेकिन पिछले कई सालो से कांग्रेस की परंपरागत ब्राह्मण वोट एवं ब्राह्मण नेता कांग्रेस से दूरी बनाये हुए हैं जिस कारण से कांग्रेस आज सत्ता में नहीं हैं।

पंडित जगदीश शर्मा ने बताया की हमेशा से ही ब्राह्मण समुदाय कांग्रेस के साथ रहा हैं लेकिन पिछले कुछ सालो में कांग्रेस ने ब्राह्मणों को जो नजरअंदाज किया हैं उस गलती का फायदा उठा विपक्ष आज जातपात की राजनीती खेल ब्राह्मण वोट अपनी तरफ कर सत्ता में काबिज हैं। पंडित जगदीश शर्मा ने कांग्रेस हाईकमान से अपील करते हुए कहा कि ब्राह्मण समुदाय आज भी दिल से कांग्रेस के साथ है लेकिन कांग्रेस की तरफ से उस पर ध्यान ना दिए जाने की वजह से वह दूसरी तरफ जाने को मजबूर हैं ,इसलिए आज हमें जरूरत हैं फिर से वही इतिहास दोहराने की ,फिर से ब्राह्मण समुदाय को अपने साथ लेकर आने की। गौरतलब हैं कि एक समय होता था जब उत्तर प्रदेश की सियासत में ब्राह्मणों का वर्चस्व होता था और यह कहना भी गलत नहीं होगा की लंबे समय तक उत्तर प्रदेश की सत्ता की कमान ब्राह्मण समुदाय (कांग्रेस ) के हाथो में रही हैं और आज जो कांग्रेस की स्थिति हैं कही न कहीं यही कारण हैं कि कांग्रेस अपने परंपरागत ब्राह्मण वोट को नहीं संभाल पायी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here