भाजपा के नोएडा विधानसभा प्रत्याशी पंकज सिंह ने रिकॉर्ड मतों से हुई अपनी विजय को नोएडा की जनता को समर्पित किया उन्होंने कहा की यह जीत नोएडा वासियों की जीत है उन्होंने कहा 2022 के विधानसभा चुनावों में संपूर्ण उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ उत्तर प्रदेश की जनता भी यह चुनाव लड़ रही थी उन्होंने कहा नोएडा की जनता ने विकास को सुदृढ़ शासन व्यवस्था को ईमानदार एवं पारदर्शी योगी सरकार को एक बार पुनः उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए चुना है॥ नोएडा विधायक पंकज सिंह रिकॉर्ड मतों से विजयी हुए हैं, नोएडा की जनता के असीम आशीर्वाद के फल स्वरुप उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 181512 मतों से पराजित किया है जो कि अधिकतम मतों से विजयी होने का एक राष्ट्रीय रिकॉर्ड भी बन गया है , नोएडा में कुल मतों में से पंकज सिंह को 72% से अधिक मतों से नोएडा की जनता ने पुनः अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

इस अभूतपूर्व विजय का श्रेय पंकज सिंह जी ने नोएडा की जनता के साथ साथ आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को भी दिया उन्होंने बताया कि जिस प्रकार से पिछले 5 वर्षों में उत्तर प्रदेश में एक्सप्रेस वे का जाल दिखाया गया है वह उत्तर प्रदेश को विश्व के अनेक देशों से अग्रणी इस श्रेणी में खड़ा करता है, ने कहा कि जिस प्रकार से उत्तर प्रदेश में विदेशी निवेश आ रहा है वह विश्व में उत्तर प्रदेश की बढ़ती हुई साख का ही परिणाम है, उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से योगी आदित्यनाथ जी के करो ना मेरे सीमेंट की तारीफ संपूर्ण विश्व ने करी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने करी तथा अनेकों देशों ने अपने प्रतिनिधि भेज कर उत्तर प्रदेश के कोरोनावायरस को समझने का प्रयास किया जिससे कि वह भी इस महामारी से अपने देशवासियों को बचा सके यह निश्चित ही योगी जी के कुशल प्रबंधन और पारदर्शी व्यवस्था का प्रतिफल है॥ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से करो ना कॉल में पूरे प्रदेश को केंद्र एवं प्रदेश सरकार की तरफ से मुफ्त राशन उपलब्ध कराया गया वह निश्चित ही पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के अंत्योदय के सिद्धांत को धरातल पर लाने में सहायक हुआ तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा॥
उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश की जनता ने उत्तर प्रदेश में बह रही विकास की धारा को अविरल बहने का मार्ग प्रशस्त किया है तथा उत्तर प्रदेश की जनता का यह आशीर्वाद निश्चित ही आने वाले समय में उत्तर प्रदेश को बाकी सभी प्रदेशों से अग्रणी श्रेणी में लाने में सहायक सिद्ध होगा॥
उन्होंने कहा कि आज संपूर्ण उत्तर प्रदेश भगवा होली मना रहा है, उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता ने परिवारवाद के ऊपर विकास एवं भ्रष्टाचार रहित योगी सरकार के सुशासन को चुना है॥
पंकज सिंह ने नोएडा भाजपा संगठन, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, सोशल मीडिया विभाग, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एससी एसटी मोर्चा व्यापारी प्रकोष्ठ इत्यादि सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को हार्दिक धन्यवाद देते हुए कहा कि यह जीत उनके अथक परिश्रम और आदरणीय मोदी जी एवं योगी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक सफलतापूर्वक पहुंचा पाने के कारण ही संभव हुई॥
युवा मोर्चा,महिला मोर्चा तथा सोशल मीडिया के सभी कार्यकर्ताओं ने आज इस जीत को भगवामय होली खेलकर अभूतपूर्व उत्साह के साथ मनाया॥

यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा उपलब्ध कराई गई।