Monday, September 25, 2023
spot_img
HomebharatJharkhandगंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में...

गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त, रांची से मिलकर ज्ञापन सौंपा।

गंगा महासभा बिहार-झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को उपायुक्त, रांची से मिला और एक ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में श्री पोद्दार के साथ राष्ट्रीय मंत्री नवीन तिवारी, शिव शंकर साबू, दीपेश निराला एवं विजय केडिया आदि थे।


ज्ञापन में मांग की गई है कि स्वर्णरेखा नदी एवं हरमू नदी को बचाया जाए। इन नदियों में कई गंदे नाले गिर रहे हैं। स्थानीय नगर निकाय को चाहिए कि वह एसटीपी प्लांट लगाए। बाढ़ क्षेत्र की सारी भूमि नदी की होती है। नदी की भूमि पर अतिक्रमण कर बहुत सारे निर्माण कार्य किए जा चुके हैं। जिससे नदी नाले के रूप में या विलुप्त होने के कगार पर आ गई है। नदी की भूमि नदी की ही रहनी चाहिए।


शुक्रवार को ही गंगा सेवकों (नदी प्रेमियों) की एक बैठक भी संध्या काल में रांची स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (माहेश्वरी भवन के सामने) में प्रदेश अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें संस्था के राष्ट्रीय मंत्री श्री नवीन तिवारी जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे। श्री नवीन तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाना चाहिए जिससे कि नदियों की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा सके।
अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि वर्तमान समय में देखा जा रहा है कि प्रकृति अपना रौद्र रूप दिखा रही है। इन सब का कारण है नदियों के साथ छेड़छाड़। अगर सभ्यता को बचाना है तो नदियों को बचाना होगा। बैठक में उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे।


धन्यवाद ज्ञापन श्री दीपेश निराला के द्वारा दिया गया।
बैठक में श्री पोद्दार के अलावे राष्ट्रीय मंत्री नवीन तिवारी, शिव शंकर साबू, दीपेश निराला, विजय केडिया, ललित कुमार, प्रशांत कुमार सिंह, भरत कुमार बगड़िया, नरेंद्र कुमार लाखोटिया एवं बिमल पोद्दार आदि सम्मिलित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular