ऑपरेशन सिंदूर की विजय गाथा पर नोएडा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा जनमानस।

भारतीय सेना द्वारा हाल ही में चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की अभूतपूर्व सफलता और राष्ट्र के शत्रुओं को दिए गए सशक्त उत्तर के उपलक्ष्य में, आज भाजपा नोएडा महानगर द्वारा एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा नोएडा महानगर के ज़िला अध्यक्ष श्री महेश चौहान जी के नेतृत्व में यह आयोजन नोएडा के सभी आठों मंडलों—सोरखा, बहलोलपुर मंदिर, हनुमान मंदिर सेक्टर 20, निठारी, याकूबपुर, सलारपुर, धवलगिरी सेक्टर 11 एवं सैनिक विहार सोमबाजार—में संपन्न हुई।


तिरंगा यात्रा में नोएडा के नागरिकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय तथा वंदे मातरम् के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। यात्रा में शामिल हर व्यक्ति के चेहरे पर गर्व और देशप्रेम की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही थी।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री महेश चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने राष्ट्र विरोधी ताक़तों को यह संदेश दे दिया है कि भारत की सेना जल, थल और नभ में पूरी तरह सक्षम है। अब भारत अपने शत्रुओं को उनके घर में घुसकर जवाब देने में पूरी तरह समर्थ है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय सेना को पूरी स्वतंत्रता मिली है और वह हर उस हाथ को कुचलने में सक्षम है जो भारत की ओर उठे। जिन दुश्मनों ने भारत की माताओं-बहनों की मांग का सिंदूर मिटाया था, उनकी संपूर्ण पीढ़ी को सेना ने करारा उत्तर दिया है।उन्होंने यह भी कहा कि भारत अब बदल चुका है—अब भारत सहता नहीं, सीधे उत्तर देता है। ऑपरेशन सिंदूर ने इस बात की गवाही दी है कि भारत के दुश्मन अब इस धरती पर कहीं भी सुरक्षित नहीं हैं।

तिरंगा यात्रा में डिंपल आनंद, रामनिवास यादव, चंदगीराम यादव, करतार चौहान, मनीष शर्मा, विनोद शर्मा, गणेश जाटव, गिरीश कोटनाला, प्रमोद बहल, अशोक मिश्रा, उमेश त्यागी, अमित त्यागी, भूपेश चौधरी, मनोज चौहान, देवेंद्र सिंह भदौरिया, अर्पित मिश्रा, राहुल शर्मा, मुक्तानंद प्रधान, रामकिशन यादव, मनीष तिवारी, शशिधर उपाध्याय, दीनबंधु कुशवाहा, गौतम शर्मा, नीरज चौधरी, सत्यनारायण महावर, प्रदीप चौहान, नीरज चौहान इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह आयोजन केवल तिरंगे के सम्मान का ही नहीं, बल्कि भारत की सुरक्षा, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अडिग संकल्प का भी प्रतीक बना।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here