Thursday, September 28, 2023
spot_img
Homeghaziabadअखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की वसुंधरा इकाई के अध्यक्ष बने आदेश...

अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा की वसुंधरा इकाई के अध्यक्ष बने आदेश त्यागी

दीपक कुमार त्यागी /
स्वतंत्र पत्रकार

किसान के हितों की लड़ाई के साथ साथ अब समाज के हितों की लड़ाई भी लड़ेंगे “आदेश त्यागी”

गाजियाबाद, 09 अप्रैल 2023। अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद की वसुंधरा इकाई के अध्यक्ष पद पर प्रहलाद गढ़ी निवासी किसान नेता आदेश त्यागी की सर्वसम्मति से समाज की बैठक में अध्यक्ष चुना गया। आज अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा गाजियाबाद की एक बैठक मदर्स प्राइड अकैडमी स्कूल वसुंधरा सेक्टर 12 में आहूत की गई, जिसकी अध्यक्षता विजेंद्र त्यागी मकनपुर ने की वहां उपस्थित महानगर व जिला की टीम की उपस्थिति में वसुंधरा निवासियों ने सर्वसम्मति से आदेश त्यागी को वसुंधरा इकाई का अध्यक्ष चुना।

इस बैठक में अखिल भारतीय त्यागी ब्राह्मण सभा के संरक्षक आशाराम त्यागी, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, जिला अध्यक्ष सुरेश चंद त्यागी, महानगर महामंत्री अरुण त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अनिल त्यागी, पूर्व अध्यक्ष अजय त्यागी, संगठन मंत्री रामकिशन त्यागी, उपाध्यक्ष नितिन त्यागी एवं समस्त वसुंधरा निवासियों की उपस्थिति रही। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष आदेश त्यागी ने कहा कि मैं सभी बुजुर्गों के आशीर्वाद से इनके दिशा निर्देशानुसार समाज को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करूंगा और सभी के मान सम्मान का ध्यान रखते हुए संगठन को आगे बढ़ाने का काम करूंगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular