भाजपा किसान मोर्चा ने किया महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत

0
338

किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश के द्वारा दिनांक 11 नवंबर को प्रदेश के प्रत्येक जनपद में जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम का आयोजन किया गया था 14 नवंबर को किसान मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण वर्ग की वर्चुअल समीक्षा बैठक में किसान मोर्चा महानगर गाजियाबाद को सफल ऐतिहासिक जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जाने पर उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान दिया गया
कल किसान मोर्चा प्रदेश कार्यालय लखनऊ में किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह व क्षेत्रीय अध्यक्ष चौधरी तेजा गुर्जर के द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर किसान मोर्चा महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज का सम्मान प्रतीक देकर स्वागत अभिनंदन किया गया
आज प्रातः 6:00 बजे पंकज भारद्वाज लखनऊ मेल ट्रेन से गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पहुंचने पर किसान मोर्चा महानगर के सभी कार्यकर्ताओं ने महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज व प्रदेश नेतृत्व द्वारा दिए सम्मान प्रतीक का ढोल फूल माला एव पुष्प वर्षा स्वागत अभिनंदन किया गया।


पंकज भारद्वाज ने इस सम्मान को किसान मोर्चा महानगर के प्रत्येक कार्यकर्ता की उपलब्धि बताया जिनकी मेहनत से जिला प्रशिक्षण वर्ग सफल व ऐतिहासिक आयोजित हुआ किसान मोर्चा महानगर के समस्त पदाधिकारी गण सभी मंडल अध्यक्ष मंडल व मंडल पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here