भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने बांटा कंबल

0
208

गाजीपुर।सेवराई तहसील के एक निजी विद्यालय में जरूरतमंदों और असहायों के बीच कड़कड़ाती ठंड में बचाव के लिए कंबल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा ने जरूरतमंदों के बीच स्वयं जाकर उन्हें कंबल भेंट किया।

भाजपा जिला महामंत्री विष्णु प्रताप सिंह के द्वारा मुख्य अतिथि भाजपा नेता अभिनव सिंन्हा को चांदी का मुकुट पहनाकर कार्यक्रम की शुरुआत किया गया। तदोपरांत उप जिलाधिकारी सेवराई संजय यादव एवं तहसीलदार राम जी को माल्यार्पण कर कार्यक्रम को गति दी गई। भाजपा नेता अभिनव सिंहा ने इस हाड़ कपा देने वाली ठंड में बचाव के लिए मौजूद करीब 500 से अधिक जरूरतमंदों और असहायों के बीच स्वयं जाकर कंबल का वितरण किया। सभा को सम्बोधित करते हुए कहाकि मेरे पूज्य पिता जी और जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी का मानना है कि मानवता की सेवा करना राजनीति है, इसलिए आज हम सब उपस्थित हुए है। कहाकि 60-65 वर्षो से पिछड़ा हमारा जिला अचानक 2014 से लेकर 2019 तक विकास के मायने में देश के अग्रिम पंक्ति के जिलों में शुमार हो गया था। इसके पीछे अगर सबसे बड़ा किसी का योगदान था तो वह आप सब देव तुल्य जनमानस का था। उन्होंने बिना नाम लिए ही मौजूदा सांसद अफजाल अंसारी पर कटाक्ष करते हुए कहाकि यह विचार करने का विषय है की वह क्या कारण है जिसकी वजह से 2019 से लेकर आज तक जनपद में विकास के नाम पर एक पत्थर अथवा एक इट तक नहीं रखी गई। आपके ही आशीर्वाद से मोदी जी देश के प्रधानमंत्री व योगी जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। प्रदेश और देश की सरकारों का ध्येय यही है, कि पंक्ति में खड़े अंतिम व्यक्ति के जीवन में परिवर्तन कैसे आए सरकार इसके लिए प्रयासरत है। कोरोना काल के दौरान भी भाजपा सरकार ने आपकी राशन और टीकाकरण का बंदोबस्त किया। उन्होंने जनता से अपील किया कि आगामी चुनाव में भी आप अपना आशीर्वाद देकर भाजपा को पुनः बहुमत देते हुए एक बार पुनः मोदी सरकार स्थापित करें।


इस मौके पर विष्णु प्रताप सिंह जिला मंत्री, पंकज राय किसान मोर्चा के जिलाउपाध्यक्ष, ओमप्रकाश राय जिला महामंत्री, डॉ राकेश राय, शक्ति कुशवाहा, अजय शर्मा, मधुमंगल राजभर, प्रदीप राय, श्री प्रकाश सिंह, शोभनाथ जायसवाल, राजीव जायसवाल आदि सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here