Friday, May 2, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshभाजपा : लोनी में जिलाअध्यक्ष तो साहिबाबाद में महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व...

भाजपा : लोनी में जिलाअध्यक्ष तो साहिबाबाद में महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में  सक्रिय सदस्यता अभियान

साहिबाबाद विधानसभा में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन संपन्न

मोहित त्यागी
स्वतंत्र पत्रकार

एक नेता की पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं, जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में भागीदार बनता है, तभी जनता प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है – सुनील शर्मा

साहिबाबाद, 9 अप्रैल 2025 साहिबाबाद विधानसभा में भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल के नेतृत्व में इंदिरापुरम कनावनी के एक बैंकेट हॉल में सक्रिय सदस्य सम्मेलन सम्पन्न हुआ। इस भव्य आयोजन का उद्देश्य विधानसभा के सभी कार्यकर्ताओं को उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल की सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति का गुणगान तथा भाजपा की स्थापना दिवस की तर्ज पर भाजपा के संघर्ष से सत्ता तक सफ़र में कार्यकर्ताओं की भूमिका को बताकर सभी को संगठित करना, उन्हें मार्गदर्शन देना तथा आगामी राजनीतिक-सामाजिक योजनाओं के लिए एक मजबूत रणनीति तय करना रहा।

सक्रियता सम्मेलन में पार्टी द्वारा पार्टी के तीन वरिष्ठ नेताओं को मुख्य वक्ता के रूप में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी एवं क्षेत्र मंत्री अजय शर्मा को भेजा गया। वक्ता नेताओं ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए संगठन के आधार स्तंभ स्वरूप कार्यकर्ताओं को संघर्ष से सत्ता के सफर का आधार पार्टी की राष्ट्रवादी सोच को बताया।

साहिबाबाद विधानसभा विधायक कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा एक नेता की पूंजी उसके कार्यकर्ता होते हैं। जब कार्यकर्ता जनता के सुख-दुख में भागीदार बनता है, तभी जनता प्रतिनिधियों पर भरोसा करती है। यही भाजपा के कार्यकर्ताओं की प्रवृति में समाया हुआ है।
उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा सुरक्षा और सुशासन की नीति के 8 साल के अनुसार और मोदी सरकार के 11 वर्ष अनेक विशिष्ट परिवर्तन तथा चुनौतियों से भरे गुजरे हैं विकसित भारत की ओर अग्रसर है।
मोदी सरकार की जन धन योजना, आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, स्टार्टअप इंडिया स्टैंड अपइंडिया के साथ साथ जो कहा वो किया वाली मोदी योगी सरकार ने श्री राम मंदिर निर्माण, महाकाल कोरिडोर, अनुच्छेद 370 उन्मूलन और अब वक्फ बोर्ड संशोधन किसी से छिपा नहीं है। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता राष्ट्र को समर्पित होकर कार्य करते है। तभी भाजपा अन्य पार्टियों से भिन्न है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी ने बताया कि
राजनीति केवल पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि समाज निर्माण और जनसेवा का माध्यम है। भाजपा इसी विचार की प्रेरणा से ओत प्रोत है। भाजपा संगठन ने कार्यकर्ता प्रशिक्षण, अनुशासन, और संगठनात्मक अनुशासन को मजबूती देने पर बल दिया। उन्होंने कहा हमें जो विचार हमारे महापुरुषों ने हमें दिया है इस विचार को सींचने का काम हम सब माली बनकर करेंगे।

पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय मंत्री अजय शर्मा ने बताया कार्यकर्ताओं की शक्ति ही संगठन की असली रीढ़ होती है। संगठन तभी मज़बूत होता है जब जमीनी स्तर पर संवाद और समर्पण हो। भाजपा का 45 वां स्थापना दिवस इस बात की गवाही दे रहा है।
बूथ स्तर पर सक्रियता, युवाओं की भागीदारी, और जनता से सीधा संवाद – इन तीन स्तंभों को उन्होंने संगठन की आगामी रणनीति का मूल बताया।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने बताया हमारे कार्यकर्ता ही पार्टी का आत्मबल हैं। उनका समर्पण ही हमें शून्य से शिखर तक ले गया है।
महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने सक्रिय सदस्य सम्मेलन में पधारे नेतृत्व एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
मंच का संचालन बॉबी त्यागी ने किया। कार्यक्रम संयोजक रनिता सिंह, कुलदीप कसाना, धीरज अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व चेयरमैन रीना भाटी, गोपाल अग्रवाल, रीटा सिंह, योगेश त्रिपाठी, मीना भंडारी, अनीता शर्मा, अमृता सिंह, दिनेश लखेड़ा, विमला रावत, सरदार सिंह भाटी, कामेश्वर त्यागी, संजीव झा, संजय रावत,कामेश्वर त्यागी, हिमांशु चौधरी, मनोज गोयल, विनय चौधरी , सुधीर त्यागी, नरेश भाटी, मंजुला गुप्ता, विनीत त्यागी, भूषण चौहान, नीरज रावल, आलोक शर्मा, जीतू राय, पंकज वाल्मीकि, प्रवीण डागर, हेमंत त्यागी, अशोक भाटी, संदीप चौधरी, हरमीत बक्शी, धीरज शर्मा, रवि भाटी, कालीचरण, राम त्यागी, डॉक्टर नमित वार्ष्णेय सहित सैकड़ों सक्रिय सदस्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
उधर लोनी में भाजपा सक्रिय सदस्य सम्मेलन  जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

भारतीय जनता पार्टी स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सक्रिय सदस्य सम्मेलन विधानसभा स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं।
जिसमें आज़ जिला गाजियाबाद के लोनी
विधानसभा स्तर का कार्यक्रम कांरवा बैंक्वेट हॉल पाभी लोनी में संपन्न हुआ।

जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने भाजपा का चुनावी एवं संगठन विस्तार विषय पर विस्तारपूर्वक बताया।

दूसरे मुख्य वक्ता के रूप में जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी ने विषय पर जानकारी दी।

तृतीय सत्र में जिलाध्यक्ष चौधरी चैनपाल सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष के कार्यकाल एवं केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियां की जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में अपना उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम का संचालन जिला मिडिया प्रभारी एवं विधानसभा संयोजक धजेन्द्र खारी धजय ने किया।
तथा समापन जिला महामंत्री एवं जिला संयोजक
जितेंद्र चित्तौड़ा ने किया।

सक्रिय सदस्य सम्मेलन में लोनी विधानसभा क्षेत्र के पांच मंडलों के कार्यकताओं ने भाग लिया।

लोनी देहात मंडल अध्यक्ष मनीष चौहान, बलराम नगर मंडल अध्यक्ष राहुल श्याम सुंदर, संगम विहार मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार, राम विहार मंडल अध्यक्ष संतोष मिश्रा, परशुराम नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता, मंडल के सक्रिय सदस्यों सहित उपस्थित रहे।

मुख्य रूप से पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ प्रमेन्द्र जांगड़ा, जिला उपाध्यक्ष रामकुमार त्यागी, कौमुदी चौधरी, जिला महामंत्री जितेंद्र चित्तौड़ा, राजेन्द्र बाल्मीकि, जिला मंत्री अजय गर्ग, आकाश गौतम,
राहुल बैंसला, मिडिया प्रभारी धजय खारी, सहसंयोजक राहुल बैंसला, महिला सभासदगण विनीता, सतेन्द्र बंसल, जितू , अनिल कुमार, मनबीर, कृष्ण कुमार आदि सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login