Saturday, March 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshNoidaभाजयुमो नोएडा महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में...

भाजयुमो नोएडा महानगर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित

आज भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर ने भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री प्रांशु दत्त द्विवेदी के निर्देशानुसार एव भाजयुमो नोएडा महानगर जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव के नेतृत्व में आज दिनाक 17 सितंबर को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर आयोजित किया। रक्तदान शिविर में क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा आदरणीय मोहित बेनीवाल सांसद आदरणीय डॉ महेश शर्मा नोएडा के यशश्वी विधायक, प्रदेश युवा मोर्चा प्रभारी,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष आदरणीय श्री पंकज सिंह जी प्रदेश मंत्री युवा मोर्चा आदरणीय अमल खटीक कॅप्टन विकास गुप्ता तथा अन्य गणमान्य लोगों ने भाग लिया।


रक्तदान शिविर की शुरुआत में भाजयुमो जिलाध्यक्ष ने रक्तदान करके की
मोहित बेनीवाल ने सभी नागरिकों से स्वेच्छा से रक्तदान करने की अपील करी जिससे किसी व्यक्ति का जीवन बचाया जा सके। मोहित जी ने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े हुए सभी डॉक्टरों एवम् अन्य सहयोगियों तथा विशेषकर रक्तदान से जुड़े हुए सभी भद्रजनों को हार्दिक आभार प्रकट किया।
डॉक्टर महेश शर्मा ने कहा की रक्तदान महादान है और इससे शुभ कार्य कुछ और नहीं हो सकता की आप रक्तदान के माध्यम से जीवन दान करने में सहायक सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा की आज देश के यशश्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित रक्तदान का कार्यक्रम निश्चित ही जनमानस में इस पुनीत कार्य के लिए जनजागरण में सहायक होगा।।


नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने सभी नोएडा वासियों का धन्यवाद करते हुए कहा की नोएडा में विषम से विषम परिस्थिति में भी कभी रक्त की कमी नहीं होने दी तथा रक्तदान में नोएडा सदैव सम्पूर्ण प्रदेश के लिए एक मिशाल बनता रहा है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से इस रक्तदान के कार्यक्रम में अधिक से अधिक जन भागीदारी सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा की आदरणीय नरेंद्रमोदी जी का संपूर्ण जीवन ही जनसेवा,राष्ट्रसेवा,पार्टी सेवा में व्यतीत हुआ और इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए पार्टी ने प्रति वर्ष सेवा पखवाड़ा आयोजित करने का निश्चय किया।
भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमल खटीक ने रक्तदान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं का हार्दिक साधुवाद। अमल खटीक ने कहा की प्रधानमंत्री जी की प्रेरणा से ही आज युवा मोर्चा का प्रत्येक कार्यकर्ता इस रक्तदान अभियान में पूरे जोश के साथ कार्य कर रहा है तथा अधिक से अधिक युवाओं को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा है।
भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज गुप्ता ने सभी नागरिकों एवम् कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करते हुए रक्तदान के लिए अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने का व्रत दिलाया तथा युवा मोर्चा को इस अभियान को समय समय पर आयोजित करने का भी आग्रह किया।।
भाजयुमो जिला युवा मोर्चा प्रभारी एवम् वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया की आज प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में युवा मोर्चा नोएडा में 11 स्थानों पर रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है और जिले तथा मंडल तक के सभी कार्यकर्त्ता पूरे जोश के साथ इस अभियान को सफल बनाने में संलग्न है।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष रामनिवास यादव ने कहा की जब जब राष्ट्र पर कोई संकट आया है तब तब युवाओं ने अपने रक्त की आहुति दे करके रक्षा करने का अपना प्रण निभाया है,उन्होंने कहा की रक्तदान में भी युवाओं को इसी प्रकार से आगे आना चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए की किसी भी व्यक्ति की मृत्यु रक्त की कमी के कारण न हो तथा सभी जरूरत मंद लोगो को समय से रक्त उपलब्ध कराने के लिए इस कार्य में जुड़ी सभी संस्थाओं का भी धन्यवाद किया।।

कार्यक्रम मेंनॉएडा महानगर महामंत्री
चंदगिराम यादव ,उमेश त्यागी ,डिंपल आनंद ,गणेश जाटव ,धर्मेन्द्र गुप्ता ,युद्धवीर चौहान,मनीष शर्मा,महेश अवाना ,तन्मय शंकर
मंडल अध्यक्ष -पंकज झा ,कल्लू सिंह ,गोपाल गोड़ ,सुराजपाल राणा ,लोकेश कश्यप , राममेहर कौशिक ,अशोक मिश्रा
राजकुमार चौहान , एम.सी .भारद्वाज
युवा मोर्चा टीम मोहित शर्मा ,नवीन मिश्रा ,रिंकु तवर ,विपुल शर्मा ,धर्मेन्द्र चौहान ,तुषार गोयल ,संदीप अवाना ,संजय चौधरी ,अर्पित मिश्रा ,विक्रांत राणा ,परवीन चौहान ,सोनू राणा ,राहुल शर्मा ,सूर्य शर्मा,कपिल धारीवाल , सचिन अम्बावता आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे. यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा नोएडा महानगर के मीडिया प्रभारी श्री अर्पित मिश्रा जी द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular