Saturday, April 26, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurजमानिया में ब्राह्मण जन सेवा के मंच पर ब्राह्मणों ने दिखाया तेवर

जमानिया में ब्राह्मण जन सेवा के मंच पर ब्राह्मणों ने दिखाया तेवर

ब्राह्मण जनसेवा मंच की ब्लाकवार बैठक जमानिया के आदर्श औद्योगिक प्रशिक्षण केन्द्र में सम्पन्न हुई। मंच से अतुल तिवारी ने कहा कि ब्राह्मणों के सम्मान में समझौता नहीं किया जा सकता। विवेकानंद पांडे ने कहा कि 2015 में जब सपा गवर्नमेंट 70-75 लोगों को जेल में बंद कर दिया था उस दिन ब्राह्मण जन सेवा मंच नहीं था लेकिन जो और भी संगठन थे उस समय हमारे जेल जाने के समय किसी ने ना आवाज उठाई ना हमसे मिलने आए।
इस मौके पर बालकृष्ण त्रिवेदी ने कहा कि बहुत ही खुशी की बात है कि अब हम लोग एकता का परिचय देते हुए एक साथ बैठकर अपने भाई बंधुओ की परेशानियों का निराकरण करने की पहल कर रहें हैं। इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से जहां हम ब्राह्मण बन्धुओं में परस्पर सहयोग की भावना का उदय होगा, वहीं सनातन की परम्परा को आगे ले जाने के लिए अनेक कर्णधारों का माध्यम बनेगा। विवेकानंद पांडेय ने कहा कि ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से हम अपने समाज को अग्रणी साबित कर पाएंगे और अपने गरीब व असहाय बंधुओं की मदद करके योग्यता के अनुसार सफलता की पराकाष्ठा तक पहुंचने में मदद भी करेंगे। जिला संयोजक प्रदीप चतुर्वेदी ने कहा कि सामाजिक एकता से हम सरकारों को अपने अनुसार कार्य करने के लिए मजबूर कर पाएंगे, जिससे हमारा कोई भी शोषण नहीं कर पाएगा। आगे भी ब्राम्हणों के उत्थान एव उसकी हितैषी के बारे में भी संगठन संघर्ष करता रहेगा और समाज के खिलाफ हर जुल्म-ज्यादती के खिलाफ आवाज उठाता रहेगा। उन्होंने अपील किया कि ब्राम्हण एकजुट रहे और ब्राम्हण हित की लड़ाई मजबूती से लड़े।

प्रेम शंकर मिश्रा ने कहा अब वर्ण व्यवस्था नहीं रही कि ब्राह्मण शुद्र वैश्य के हिसाब से काम होगा अगर ऐसा रहता तो यादव का बेटा चाहता कि हमारा बेटा दूध धोने वाला बने ना कि आईएस बने।

इस अवसर पर बीके त्रिवेदी, अभय चौबे (छात्र नेता), हरिप्रसाद पाण्डेय, पप्पू पाण्डेय, प्रेम शंकर मिश्रा, राजू उपाध्याय दीपक मिश्र,अतुल तिवारी, अतुल पाण्डेय, संजय उपाध्याय, दीपक तिवारी, प्रेम मिश्रा, अतुल पांडेय, उद्धव पांडेय, रविशंकर तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, अतुल तिवारी, अंकुर तिवारी, रजनीकांत तिवारी, बंटी, रामाश्रय तिवारी, कृपाशंकर तिवारी, अंजनी बाबा, विनय तिवारी, पवन तिवारी, भगवती प्रसाद तिवारी, भोला नाथ उपध्याय, वेदप्रकाश पांडेय, प्रमोद पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, तेजनारायण चौबे, कमलेश तिवारी, त्रिदेव तिवारी सहित सैकड़ों ब्राह्मण उपस्थित रहे। अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी और संचालन राम मनोज त्रिपाठी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login