Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurसंदिग्ध परिस्थिति में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

संदिग्ध परिस्थिति में चली गोली, पूर्व प्रधान की मौत

गाजीपुर: रामपुर मांझा थानाक्षेत्र के बासूचक गांव के पूर्व प्रधान मनोज सिंह किसी वैवाहिक कार्यक्रम में फोर व्हीलर से जा रहे थे। तभी शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के आरकेबीके पेट्रोल पंप के पास चार पहिया वाहन के अंदर गोली चली और मनोज सिंह लहूलुहान हो गए। गोली खुद मनोज सिंह के हाथों चली अथवा किसी ने चलाई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। लहूलुहान पूर्व प्रधान मनोज सिंह को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

एसपी पीआरओ ने बताया कि वाहन में गोली लगने से पूर्व प्रधान की मौत हुई है। बंदूक किसकी थी, इसकी भी छानबीन की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular