Friday, February 14, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurकैशपार ने चलाया वित्तीय जागरूकता अभियान

कैशपार ने चलाया वित्तीय जागरूकता अभियान

गाजीपुर। सेवराईं तहसील के एक निजी मैरिज हॉल में एक दिवसीय कैशपार माइक्रो क्रेडिट का सेंटर लीडर जागरूकता वर्कशॉप संपन्न हुआ। जिसमें महिलाओं को आज के परिवेश में होने वाले ऑनलाइन फ्रॉड के बारे में जागरूक किया गया। मौजूद महिलाओं को वित्तीय जागरूकता, कम ब्याज पर ऋण, बीमा डेटा सुरक्षा, बच्चों के शिक्षा व स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर संस्था के विभिन्न योजनाओं को बताया गया।

संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि कैशपार माइक्रो क्रेडिट का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली समस्त महिलाओं की पहचान करना एवं प्रेरित कर उन्हें वित्तीय सेवाएं इमानदारी पूर्वक समय से तथा कुशलतापूर्वक प्रदान करना है। इसके तहत संस्था द्वारा भदौरा शाखा के सदस्यों के नेतृत्व में वित्तीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया। इस दौरान वक्ताओं ने मौजूद महिलाओ को ऑनलाइन फ्राड और विभिन्न प्रकार के साइबर क्राइम के तहत लोगो को धोखाधड़ी तथा फ्रॉड की घटनाओं से बचने के बारे में बताया। सेवराई चौकी के कांस्टेबल विनय कुमार, नीरज राय ने पुलिस की टोल फ्री नम्बरो व उसके उपयोग के बारे में जानकारी दी। जोनल रिस्क ऑफिसर बसंत नारायण दुबे ने कहाकि कैशपार लगातार 26 वर्षों से गरीब महिलाओं को वित्तीय, स्वास्थ्य एवं शिक्षा सुविधाएं देकर उनके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाएं चला रहा है। जिससे लाभ प्राप्त कर आज तमाम महिलाएं स्वरोजगार एवं गृह उधोग के जरिये आत्मनिर्भर होकर समाज में एक सम्मान का जीवन यापन कर रही हैं। अंचलिक प्रबंधक अरविन्द मिश्रा ने महिला सशक्तिकरण महिला विकास तथा बालकल्याण के बारे में उपस्थित सदस्यों के बीच अपना विचार व्यक्त किया। संस्था के स्वास्थ्य एवं शिक्षा सर्विस मैनेजर लईक अहमद ने अपने विचार व्यक्त करते हुये कहाकि जब तक देश की महिलाएं सशक्त नहीं होंगी तब तक देश का विकास संभव नहीं है समाज का विकास संभव नहीं है। इसलिए कैशपार विशेष रूप से महिलाओं को सशक्त बनाता है एवं ऋण की सुविधा कम ब्याज पर उपलब्ध कराकर उन्हें अपने कामों को सुचारू रूप से करने के लिए आसानी देता है तथा खुशहाल जीवन जीने के लिए सहयोग करता है।

एआरओ भाग्यमनी कुशवाहा, कलस्टर हेड इंपैक्ट शिवशंकर मॉर्या, नीरज सिंह, केंद्र प्रबंधक दरोगा प्रसाद, राजकुमार पाठक, अमित कुमार, संतोष शुक्ला , अंकित आदि सहित लगभग 200 से अधिक महिलाएं उपस्थित रही। शाखा प्रबंधक मनीष कुमार तिवारी ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login