Saturday, March 15, 2025
spot_img
Homeghaziabadपार्षद सतेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के जन्मदिन पर बुजुर्गों...

पार्षद सतेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के जन्मदिन पर बुजुर्गों व बच्चों को वितरित किया भोजन

वसुंधरा के पार्षद सतेंद्र चौधरी ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा का धूमधाम से मनाया जन्मदिन

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार

साहिबाबाद, गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश राज्य की साहिबाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक व कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा वसुंधरा मंडल के पूर्व अध्यक्ष व वार्ड 54, वसुंधरा के पार्षद सतेंद्र चौधरी ने प्रसिद्ध “आंगन और आंचल संस्था” द्वारा संचालित बालाजी बिहार, अर्थला में स्थित “अपना आशियाना” वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गरीब बच्चों के साथ धूमधाम से सुनील शर्मा का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर पार्षद सतेंद्र चौधरी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ बुजुर्गों, बच्चों व आश्रम के स्टाफ ने भी विधायक सुनील शर्मा की लंबी उम्र के लिए ईश्वर से कामना करते हुए उनका जन्मदिन मनाया। पार्षद सतेन्द्र चौधरी बताया कि इस अवसर पर सबसे पहले उपस्थित सभी लोगों ने कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा की लंबी उम्र की कामना के लिए ईश्वर की पूजा-अर्चना की। उसके बाद वहां पर उपस्थित बुजुर्गों व बच्चों को भोजन व मिठाई का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर पार्षद सतेन्द्र चौधरी ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार अपने क्षेत्र के यशस्वी व जनप्रिय विधायक सुनील शर्मा का जन्मदिन मनाते रहे हैं, लेकिन इस वर्ष उन्होंने आश्रम में आकर के देवतुल्य बुजुर्गों व झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ इस खुशी के दिन को साझा करने की ठानी थी, जिसको आज उन्होंने पूरा किया है। पार्षद सतेंद्र चौधरी ने कहा कि वह हमेशा प्रयास करते हैं कि जरूरतमंद लोगों की किसी ना किसी बहाने से सम्मानजनक ढंग से सहायता की जाए। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनीष कुमार त्यागी, वरिष्ठ पत्रकार व फिल्म अभिनेता मोहित त्यागी, सुदर्शन घड़ियाल, रेणुका, अंशु धवन, रीना, ध्यानी आदि क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login