Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurट्राईसायकिल पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिले

ट्राईसायकिल पाकर दिव्यांग जनों के चेहरे खिले


गाजीपुर 05 अप्रैल, 2023 । जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा ने बताया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ0प्र0 द्वारा संचालित योजना कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजनान्तर्गत आज दिनांक 05 अप्रैल 2023 को विकास खण्ड देवकली परिसर में दिव्यांगजनों के मध्य कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना का वितरण किया गया।


कार्यक्रम का संचालन जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी नरेन्द्र विश्वकर्मा द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एम.एल.सी.विशाल सिंह ’चंचल’द्वारा कुल 96 ट्राइसाईकिल, 03 व्हीलचेयर, 04 अन्ध छड़ी एवं 01 कान की मशीन का वितरण किया गया। उपरोक्त के अतिरिक्त कन्या जन्मोत्सव एवं राष्ट्रीय पोषण अभियान का भी कार्यक्रम किया गया।

उक्त कार्यक्रम में मा0 ब्लाक प्रमुख देवकली श्रीमती माधुरी यादव, मा0 ब्लाक प्रमुख विकास खण्ड सैदपुर श्री हीरा यादव, उपजिलाधिकारी सैदपुर, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, गाजीपुर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजीपुर, खण्ड विकास अधिकारी देवकली के अतिरिक्त अन्य मुख्य अतिथिगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular