Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurदर्जनों युवाओं ने थामा युवक कांग्रेस का हाथ

दर्जनों युवाओं ने थामा युवक कांग्रेस का हाथ

आज रविवार को उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के माननीय प्रदेश अध्यक्ष कनिष्क पांडे के मार्गदर्शन से यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत युवा कांग्रेस के जमानियां विधान सभा अध्यक्ष कुंदन खरवार के नेतृत्व में जनता के बीच बैठक युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुधांशु तिवारी की अध्यक्षता में यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिवांशु पाण्डेय “अंशु” के मौजूदगी में की गई।
जमानियां के युवा साथियों को सदस्यता ग्रहण करा युवा कांग्रेस का सदस्य बनाया गया।

जमानिया: जमानिया विधानसभा के उमरगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीओ की बैठक संपन्न हुई जिसमें संगठन को मजबूत करने पर बल दिया गया साथ ही साथ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतिओ को कोसते हुए कहा कि भाजपा सदैव गरीबो को अपमानित करने का काम करती हैं कार्यक्रम के दौरान विजय कुशवाहा,जब्बार शाह, साबिर खान,नसरुद्दीन शाह,कमलेश मौर्य, नईम शाह,श्यामलाल विन्द,विष्णु खरवार,अशरफ खान, मुमताज रानी, सरताज, ओमकार,अरबाज शेख,दीपक सिंह कांग्रेस का दामन थामा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव डॉक्टर जनक कुशवाहा ने कहा जमानिया विधानसभा सदैव राज नेताओं के उपेक्षा का शिकार रहा है राजनेता केवल अपना विकास करके जनता को धोखा देने का काम किया है केन्द्र एवं राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार जन विरोधी नीति को संचालित करने का काम करते हुए लोकतंत्र को खत्म करने का प्रयास कर रही है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि युवाओं का तेजी के साथ कांग्रेस की तरफ आकर्षण बढ़ रहा है और युवाओं को कांग्रेस पार्टी में नेतृत्व मिलने की गारंटी है कांग्रेस में नेतृत्व करते हुए युवा अपने भविष्य के साथ-साथ शुद्ध एवं स्पष्ट राजनीति का संदेश देने का काम करेगे । इस दौरान शशिकांत श्रीवास्तव शशि भूषण राय करुणा निधि राय विनोद सिंह श्याम नारायण कुशवाहा अरविंद कुशवाहा देवेंद्र सिंह इकराम खान रईस खान बाबू जफर अहमद रजनीकांत शर्मा संगीता राजभर गायत्री गुप्ता प्रमोद कुशवाहा,सदर विधान सभा अध्यक्ष अंकित यादव बिट्टू जी , विधान सभा उपाध्यक्ष सोनू सिंह यादव , मोनू, मुमताज, सरताज, नाजिर हुसैन, प्रदीप, आदि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular