Monday, September 25, 2023
spot_img
HomebharatUttar Pradeshपीयूष मोर्डिया सहित आठ आईपीएस बदले गये

पीयूष मोर्डिया सहित आठ आईपीएस बदले गये

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार इन दिनों उच्च अधिकारियों के तबादलों को लेकर बेहद गंभीर नजर आ रही हैं। यही वजह है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार ट्रांसफर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार देर रात शासन ने 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें लखनऊ के ज्वाइंट कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर पीयूष मोर्डिया भी शामिल हैं। इन्हें अब एडीजी लखनऊ जोन की जिम्मेदारी दी गई है। बता दें कि इससे पहले बीते 4 मार्च को 3 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया गया था।

आईजी रेंज मेरठ में तैनात प्रवीण कुमार को आईजी रेंज अयोध्या, लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में ज्वाइंट सीपी पीयूष मोर्डिया एडीजी जोन लखनऊ, आईजी रेंज अलीगढ़ से दीपक कुमार को आईजी रेंज आगरा, आईजी आगरा रेंज नचिकेता झा को आइजी रेंज मेरठ, अमित वर्मा को कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस आयुक्त, सुरेश राव ए कुलकर्णी को उप महानिरीक्षक अलीगढ़, अमरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस उप महानिरीक्षक देवीपाटन, आईजी रेंज देवीपाटन मंडल में तैनात उपेंद्र अग्रवाल को ज्वाइंट सीपी कानून व्यवस्था लखनऊ में तैनाती दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular