Thursday, September 28, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurबाप बेटे में तकरार,बेटे की गई जान

बाप बेटे में तकरार,बेटे की गई जान

गाजीपुर। बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत दिलशादपुर गांव से एक दिलदहलाने वाली घटना सामने आई है। सूचना के मुताबिक दिलसादपुर गांव.निवासी वशिष्ठ सिंह अपने बेटे शैलेन्द्र सिंह को किसी बात को लेकर फावड़े से मार डाला। यह घटना शुक्रवार देर रात्रि करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना पा कर मौके पर पहुंची थाना बरेसर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि आरोपी पिता वशिष्ठ सिंह उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबिक, शैलेंद्र सिंह के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। यह घटना क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार वशिष्ठ सिंह का गांव के बाहर परसा-तिराहीपुर मुख्य मार्ग पर ट्यूबवेल है। यहां पर शुक्रवार की रात किसी बात को लेकर वशिष्ठ सिंह और उसके बेटे शैलेंद्र सिंह के बीच विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गुस्से में तमतमाए वशिष्ठ सिंह पास में पड़े फावड़े से शैलेंद्र सिंह के ऊपर ताबड़तोड़ वार कर दिया जिससे शैलेंद्र सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना की जानकारी लोगों को सुबह मिली। इस दौरान किसी ने इस हत्याकांड की सूचना संबंधित थाने की पुलिस को दी। बरेसर पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की पड़ताल शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है की पुलिस ने आरोपी पिता वशिष्ठ सिंह उर्फ बंगाली को गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि इस घटना को अंजाम वशिष्ठ सिंह ने क्यों दिया। पुलिस ने बताया की अभी तहरीर नहीं मिला है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक की पत्नी ग्रांम प्रधान भी है। मौके पर आला अधिकारी पहुंच जांच पड़ताल में जुट गए हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular