पहले चरण में गाजियाबाद और अंतिम चरण में गाजीपुर

0
244

विधानसभा चुनाव 2022

लखनऊ ।‌ चुनाव आयोग द्वारा चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी गयी है। आदर्श आचार संहिता लागू हो गयी है। प्रदेश में पहला चरण 10 फरवरी 2022 को शुरू होगा जिसमें
प्रदेश में पहले चरण में 15 जिलों की 73 सीटों पर चुनाव होंगे। पहले चरण में पश्चिमी यूपी को शामिल किया गया है शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा और कासगंज जिले हैं। दूसरा चरण 14 फरवरी 2022 को 11 जिलों के 67 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे जिसमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, बरेली, अमरोहा, पीलीभीत, खेरी, शाहजहांपुर और बदायूं जिला को लिया गया है। 20 फरवरी 2022 को12 जिलों के 69 विधानसभा क्षेत्रों में तीसरे चरण के दौरान चुनाव होंगे जिसमें फर्रुखाबाद, हरदोई, कन्नौज, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी और सीतापुर शामिल है। 23 फरवरी 2022 12 जिलों के 53 विधानसभा क्षेत्रों में चौथे चरण के दौरान चुनाव होंगे।


जिलेः प्रतापगढ़, कौशांबी, इलाहाबाद, जालौन, झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, रायबरेली और चित्रकूट है। 27 फरवरी 2022 52 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान 11 जिलों में चुनाव होंगे इसमें
बलरामपुर, गोंडा, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, बहराइच, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीर नगर, अमेठी और सुल्तानपुर जिला में चुनाव होगा। 03 मार्च 2022
सात जिलों की 49 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण के दौरान महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ और बलिया है जबकि सातवें और अंतिम चरण 07 मार्च 2022 7 जिलों की 40 विधानसभा क्षेत्रों में पांचवे चरण में चुनाव होंगे। इसमें गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही, सोनभद्रा और जौनपुर है। सभी पांच राज्यों के चुनाव नतीजे 10 मार्च 2022 को आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here