Saturday, January 25, 2025
spot_img
HomePurvanchalMauघोसी लोकसभा : एक अवलोकन

घोसी लोकसभा : एक अवलोकन

ओपी राजभर ने बेटे पर आजमाया दांव


लखनऊ/घोसी। एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है
ओम प्रकाश राजभर की पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। एनडीए में शामिल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने घोसी लोकसभा सीट से डॉ. अरविंद राजभर को प्रत्याशी घोषित किया है। अरविंद राजभर पार्टी प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बेटे हैं। अरविंद राजभर को बीजेपी, अपना दल (सोनेलाल) और निषाद पार्टी का समर्थन हासिल है। ये सभी पार्टियां सुभासपा उम्मीदवार के लिए चुनाव प्रचार भी करेंगी।

साल 2019 में बसपा जीती थी यह सीट
बता दें कि घोसी लोकसभा सीट से इस समय बसपा के अतुल कुमार राय सांसद हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में अतुल सिंह ने बीजेपी के हरिनारायण को 122568 वोट से हराया था। बसपा को यहां पर करीब 57 प्रतिशत वोट मिले थे। बसपा और सपा गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव लड़ा था।
घोसी उपचुनाव में सपा की हुई थी जीत
घोसी लोकसभा सीट मऊ जिले में आती है। घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा के सुधाकर सिंह ने बड़ी जीत दर्ज की थी। उन्होंने बीजेपी के दारा सिंह चौहान को हराया था। दारा का चुनाव प्रचार करने ओपी राजभर भी गए हुए थे।

राजभर पर विरोधी बोल सकते हैं हमला

दरअसल ओम प्रकाश राजभर बीजेपी नेताओं की तरह सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस पर परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं। अब उन्होंने बेटे को टिकट देकर खुद विरोधियों को जुबानी हमला बोलने का मौका दे दिया है। सपा और कांग्रेस के नेता अब राजभर और उनके परिवार पर जुबानी हमला करते नजर आ सकते हैं।

सुभासपा के यूपी में हैं 6 विधायक

बता दें कि राजभर की पार्टी के यूपी में छह विधायक हैं। ओपी राजभर सपा के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ा था। बाद में दोनों की राहें अलग हो गई थी। राजभर सपा से गठबंधन तोड़कर बीजेपी के साथ चले गए थे। उन्होंने अमित शाह से मिलकर एनडीए में शामिल होने की घोषणा की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login