Monday, September 25, 2023
spot_img
Homeghaziabadदिग्गज लेखिका 'डॉक्टर कृष्णा सक्सेना' द्वारा लिखित पुस्तक 'गॉड इज लव' का...

दिग्गज लेखिका ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ द्वारा लिखित पुस्तक ‘गॉड इज लव’ का हुआ लोकार्पण

दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप
स्वतंत्र पत्रकार

94 वर्ष की आयु में देश की दिग्गज अंग्रेजी लेखिका ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ की 13वीं पुस्तक गॉड इज लव’ का हुआ लोकार्पण

नई दिल्ली, 19 मई 2023। केन्द्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने आज शुक्रवार को अंग्रेजी की वरिष्ठ लेखिका ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ की पुस्तक ‘गॉड इज लव’ का लोकार्पण किया। इस पुस्तक का प्रकाशन प्रभात प्रकाशन ने किया है। लोकार्पण के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय मंत्री जनरल डॉक्टर वीके सिंह ने कहा कि ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ की यह पुस्तक हमें भगवान से रूबरू करवाने का कार्य करती है। परस्पर प्रेम व सद्भाव का मार्ग प्रशस्त करती है‌।
उन्होंने कहा कि 94 वर्ष की आयु में भी ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ पुस्तक लिखने का कार्य करके हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत शख्सियत बन गयी हैं। आज के युवा वर्ग को उनसे बहुत कुछ सीखने की जरूरत है। जनरल वीके सिंह ने कहा कि इस पुस्तक ने उन्हें भी बहुत प्रेरणा दी है।

इस अवसर पर ‘डॉक्टर कृष्‍णा सक्सेना’ ने कहा कि यह पुस्तक उन्होंने बीमारी के समय में लिखी है और मॉ़ भगवती की कृपा से वो रुकी नहीं और बिना रुके पुस्तक को पूरा करने का कार्य किया। देश व दुनिया के युवाओं का आवाहन करते हुए ‘डॉक्टर कृष्णा सक्सेना’ ने कहा कि आज युवा पीढ़ी को मोबाइल व टीवी पर कम वक्त खर्च करना चाहिए। उन्हें पुस्तकें लिखना और पढ़ना चाहिएं। कार्यक्रम के अंत में प्रभात प्रकाशन के मालिक प्रभात कुमार ने वहां उपस्थित सभी गणमान्य लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस कार्यक्रम में श्रीमती रेनू, श्रीमती मंगला व श्रीमती भारती सिंह की विशेष सहभागिता रही और कार्यक्रम का संचालन श्रीमती पूजा ने किया। वहीं पुस्तक के प्रकाशक प्रभात कुमार व पीयूष कुमार उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular