महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने पैतृक गाँव पहुँचें

0
550

गाँव के लोगों, कानपुर देहात शासन, प्रशासन व कानपुर देहात की जनता ने उनका ज़ोरदारी से किया स्वागत

कानपुर। आज रविवार 27 जून को महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद अपने पैतृक गाँव परौंख पहुँचें।महामहिम राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी ने हेलीकॉप्टर से उतरते ही सम्मान स्वरूप अपने जन्मस्थान परौंख गांव की मिट्टी को नमन किया।तो गाँव के लोगों, कानपुर देहात शासन, प्रशासन, मंत्री, विधायक, बड़े नेता, आला अधिकारियों व कानपुर देहात की जनता ने उनका स्वागत ज़ोरदार अंदाज़ में किया।दिनांक 25-06-2021 दिन शुक्रवार से महामहिम राष्ट्रपति कोविंद का चल रहा उत्तर प्रदेश के जिला कानपुर देहात में पैतृक गाँव परौंख का दौरा| दिनांक 25-06-2021 दिन शुक्रवार को समय दोपहर 12 : 30 पर दिल्ली से दौरे के लिए निकले। दिनांक 25-06-2021 दिन शुक्रवार को आधे घंटे के लिए अपनी सरजमीं झींझक रेलवे स्टेशन पर रुके और वहाँ संबोधित किया और आगे रूरा रेलवे स्टेशन पर भी आधे घंटे के लिए रुके और संबोधित किया।और फिर सीधे कानपुर सेंट्रल चले गए।कानपुर सेंट्रल में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व राज्यपाल एवं कई मंत्री, विधायक और आला अधिकारियों ने उनका स्वागत ज़ोरदार अंदाज़ में किया।महामहिम राष्ट्रपति कोविंद कानपुर के सर्किटहाउस में अपनी पत्नी के साथ दो दिनों तक रुके।दिनांक 27-06-2021 दिन रविवार को महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद कानपुर से अपने पैतृक गाँव परौंख पहुँचें तो गाँव के लोगों, शासन, प्रशासन, मंत्री, विधायक, आला अधिकारियों व कानपुर देहात की जनता ने उनका स्वागत ज़ोरदार अंदाज़ में किया।महामहिम राष्ट्रपति कोविंद देवी माता के मंदिर, अपने कॉलेज व अपने घर में गये। परौंख व कानपुर देहात की जनता को महामहिम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संबोधित उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री व राज्यपाल के साथ पुखरायां के दौरे पर हैलीकॉप्टर से रवाना हुए।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, अकबरपुर लोकसभा सांसद देवेंद्र सिंह भोले, कन्नौंज लोकसभा सांसद सुव्रत पाठक, सांसद उपेंद्र पचौरी, इटावा लोकसभा सांसद राम शंकर केठेरिया, राज्यमंत्री अजीत पाल, राज्यमंत्री सतीश महाना, राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत, किदवई नगर विधानसभा विधायक महेश त्रिवेदी, रसूलाबाद विधानसभा विधायक निर्मला संखवार, बिठूर विधानसभा विधायक अभिजीत सिंह सांगा, गोविंद नगर विधानसभा विधायक सुरेंद्र मैथानी, भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी, भाजपा कानपुर मंडल कार्यकारिणी, भाजपा जिला कार्यकारिणी, कानपुर मंडल कमिश्नर, कानपुर देहात डी. एम. जितेंद्र प्रताप सिंह, कानपुर देहात आई. एस. पी. केशव प्रसाद चौधरी, सी. ओ. सिटी कानपुर देहात, ए. सो. मंगलपुर कानपुर देहात, ए. सो. डेरापुर कानपुर देहात के साथ हज़ारों पुलिस कर्मी, हज़ारों कमाठों व लाखों भाजपा सर्मथक की भीड़ उपस्थिति रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here