Monday, September 25, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurगाजीपुर मंडल अंडर 19 का इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज में।

गाजीपुर मंडल अंडर 19 का इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज में।

आज गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (सबद्ध – उतर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ) के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि इंटरज़ोन ट्रायल प्रयागराज में खेला जायेगा | इस क्रम में गाजीपुर मंडल अंडर 19 की टीम के चयनित अभी खिलाड़ी कल दिनांक 01 अगस्त को रात्रि 07 बजे तक को प्रयागराज में श्री सोमेश्वर नाथ पाण्डेय (मो० नंबर 8948090170) को अपनी रिपोर्टिंग सुनिश्चित करें | चयनित सभी खिलाड़ियों के ठहरने के लिए रामबाग़ स्थित होटल मन्दिरम में व्यवस्था की गयी है | अतिरिक्त खिलाड़ियों को अपने खाने-पीने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी | चयनित खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में अतिरिक्त खिलाड़ी को प्राथमिकता दी जाएगी |


गाजीपुर मंडल की 17 सदस्यीय टीम के चयनित खिलाड़ी – धनञ्जय यादव (आजमगढ़), राव ऋतुराज सिंह (बलिया), अमित भगत (आजमगढ़), अखिल यादव (गाजीपुर), कुलदीप सिंह चौहान (मऊ), रोशन यादव (मऊ), उत्कर्ष पाण्डेय (आजमगढ़), प्रियांशु राय (बलिया), हर्षित सिंह (मऊ), राज सिंह (आजमगढ़), मानस प्रभुनाथ सिंह (आजमगढ़), विकास यादव (गाजीपुर), हिमांशु सिंह (बलिया), कुलदीप कृष्णा (आजमगढ़), विनीत कुमार सिंह (गाजीपुर), अरफत खान (मऊ) एवं लोकेश पाण्डेय (बलिया) |
अतिरिक्त खिलाडियों के रूप में दिव्यांशु उपाध्याय (आजमगढ़), अभिषेक यादव (बलिया), सम्यक राय (गाजीपुर), संदीप विश्वकर्मा (मऊ) तथा प्रीत राय (गाजीपुर) का चयन किया गया है |
संस्था के मुख्य संरक्षक तथा यू.पी.सी.ए. के अपैक्स कौंसिल सदस्य संजीव कुमार सिंह ने चयनित सभी खिलाडियों को बधाई दी | उन्होंने बताया कि मंडल की टीम के सभी खिलाड़ी अनुशासित तरीके से अपना बेहतर प्रदर्शन करें |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular