जयंती पर याद किया गया आयरल लेडी को

0
261

गाज़ीपुर। देश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कमेटी के कैम्प कार्यालय रजदेपुर पर उनके चित्र पर् माल्यार्पण कर मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी ने देश की एकता और अखंडता से कभी कोई समझौता नहीं किया। उन्होंने देश में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया ।विधवा, वृद्धा ,विकलांग पेंशन से लेकर गरीबों को आवास तक की व्यवस्था  इंदिरा गांधी  ने किया। देश को आर्थिक रूप से मजबूत किया। उन्होंने इंदिरा गांधी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए उनके कार्यो की खूब सराहना की।वहीं वरिष्ठ काग्रेसी रविकांत राय ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व0  इंदिरा गांधी के जन्मदिन पर उन्हें नमन करते हुए, उन्हें आयरन लेडी के नाम से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा बताए गए मार्ग पर चलने तथा उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही देशहित में उनके द्वारा किए गए कार्यों को वर्तमान पीढ़ी को बताने पर जोर दिया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व प्रदेश सचिव  रवि कांत राय, पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ0 मार्कंडेय सिंह, पीसीसी सदस्य अजय कुमार श्रीवास्तव ,मुसाफिर बिन्द , ज्ञान प्रकाश सिंह मुन्ना,सुमन चौबे , एवं राजीव कुमार सिंह ,चंद्रिका सिंह ,सतीश उपाध्याय , सैफ अली,कैलाशपति कुशवाहा ,मोहम्मद राशिद ,कमलेश्वर प्रसाद, विनोद कुमार सिंह अंजूम इस्लाम, ओम प्रकाश भारद्वाज, लक्ष्मण राय, अंगद सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here