कंचौसी नगर पंचायत कानपुर देहात में शामिल

0
252

यूपी कैबिनेट का फैसला: 28 नई नगर पंचायतें बनीं

कानपुर देहात( अभिषेक कुमार)। राज्य सरकार ने प्रदेश में 28 नई नगर पंचायतें बनाने का फैसला किया है जिसमें कंचौसी को कानपुर देहात में जोड़ने का फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कैबिनेट बाई सर्कुलेशन इन प्रस्तावों को मंजूरी दी। नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने बताया कि प्रदेश में 276 राजस्व ग्रामों को शामिल करते हुए 28 नई नगर पंचायतें बनाई गई हैं।

इसे भी पढ़ें- गाजियाबाद में तीन रूटों के लिए रोपवे प्लान

नई नगर पंचायतें
कंचौसी कानपुर देहात, असोथर फतेहपुर, रामसनेहीघाट बाराबंकी, ढकवा प्रतापगढ़, चरवा कौशांबी, रामगंज प्रतापगढ़, महमूदपुरमाफी मुरादाबाद, सूजाबाद वाराणसी, सैदनगली अमरोहा, जवां सिकंदरपुर व टप्पल अलीगढ़, मऊ चित्रकूट, बरौली अलीगढ़, राजेसुल्तानपुर व जहांगीरगंज अंबेडकरनगर, कैसरगंज बहराइच, रटौल बागपत, रतसड़कलां बलिया, कप्तानगंज, मुंडेरवा, गणेशपुर व नगर बाजार बस्ती, कलान शाहजहांपुर, खिरौनी सुचित्तागंज अयोध्या, अचलगंज उन्नाव, कुमारगंज अयोध्या और चौक महराजगंज को नगर पंचायत बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here