गाजीपुर(16जुलाई,2021)। हिन्दी साहित्य भारती ने संगठन विस्तार के क्रम में गाजीपुर जनपद के जिला अध्यक्ष के रुप में रामलोचन इण्टर कालेज गोला,धरीकला, गाजीपुर के प्रधानाचार्य कवि कृष्णानंद दूबे को मनोनीत किया है। श्री दूबे शिवपूजन नगर, भुतहियांटाड़ के निवासी हैं। इनके साहित्य के प्रति सदैव समर्पण भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तत्काल प्रभाव से प्रदेश अध्यक्ष डॉ.वागीश दिनकर एवं प्रदेश महामंत्री डॉ. चैतन्य चेतन एडवोकेट ने संयुक्त रूप से प्रदेश मंत्री कवि इंद्रजीत तिवारी निर्भीक के प्रस्ताव पर मनोनीत किया है।
यह जानकारी हिन्दी साहित्य भारती प्रान्त-काशी के संयोजक- प्रोफेसर कृष्ण कुमार सिंह(महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ) ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।