Saturday, March 15, 2025
spot_img
HomebharatBiharलालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

लालू यादव की तबीयत बिगड़ी, रिम्स में भर्ती

रांची । लालू प्रसाद यादव की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। इन्हें पटना स्थित रिम्स में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इनका कोविड टेस्ट किया गया था जो नेगेटिव आया है। अब बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार को उनका सीटी स्कैन किया जाएगा साथ ही कुछ अन्य टेस्ट भी कर ये सुनिश्चित किया जाएगा कि उनको किसी भी प्रकार की गंभीर समस्या तो नहीं है.

चारा घोटाले में सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबियत गुरुवार देर शाम अचानक खराब हो गयी। जानकारी के अनुसार उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद डॉक्टरों की टीम ने उन्हें तुरंत निगरानी में लिया और उनका इलाज किया जा रहा है।लालू यादव की तबियत की जानकारी मिलते ही रिम्स के अधीक्षक भी अस्पताल पहुंच गए हैं। वहीं झारखंड के स्वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी रिम्स पहुंच कर लालू की तबियत का हाल जाना।
हालांकि लालू की तबियत खराब होने की जानकारी मिलने के बाद भी रिम्स ने इस बात की पुष्टि नहीं की थी लेकिन बाद में जेल आईजी बिरेंद्र भूषण ने उनकी तबियत खराब होने की पुष्टि की लेकिन उन्होंने इसके साथ ही ये बताया कि अब उनकी हालत में सुधार भी है। मालूम हो कि आज शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में इनके खिलाफ सुनवाई होनी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login