एलजी मनोज सिन्हा दिल्ली में, अटकलों का बाजार गर्म

0
304

दिल्ली ।  उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और पुलिस के दो वरिष्ठ अधिकारी शनिवार को अचानक ही दिल्ली आ गये। इसके साथ ही स्थानीय हल्कों में प्रदेश के प्रशासनिक तंत्र में उच्चस्तरीय फेरबदल और किसी बड़ी राजनीतिक पहल को लेकर भी अटकलों का नया दौर शुरू हो गया है। खबर है कि पीपुल्स कांफ्रेंस के चेयरमैन सज्जाद गनी लोन औेर जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी के चेयरमैन अल्ताफ बुखारी समेत जम्मू कश्मीर के कुछ खास राजनीतिक लोग बीते चंद दिनों से नई दिल्ली में ही डेरा डाले हुए हैं हालांकि यह दौरा इस लिए भी महत्वपूर्ण लग रहा कि विगत दो- तीन दिन से उत्तर प्रदेश के राजनीतिक हलके में उथल- पुथन मचा हुआ है। आज प्रदेश प्रभारी राधेमोहन सिंह की राजभवन में मुलाकात और पिछले दिनों अन्य केन्द्रीय पदाधिकारियों का प्रदेश दौरा देखते हुए इस दौरे को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मालूम हो कि 2017 में मनोज सिन्हा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते- बनते रह गये थे।

सूत्रों ने बताया कि उपराज्यपाल मनोज सिन्हा शनिवार दोपहर को ही प्रदेश सरकार के विशेष विमान से दिल्ली रवाना हो गए। जम्मू कश्मीर पुलिस में महानिदेशक रैंक के दो अधिकारी भी दोपहर बाद दिल्ली रवाना हुए हैं। हालांकि राजभवन से उपराज्यपाल की दिल्ली यात्रा को लेकर कोई अधिकारिक ब्यान जारी नहीं किया है,लेकिन सूत्रों ने बताया कि बीते दिनों तत्कालीन मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम को अचानक हटाए जाने और उसके बाद भाजपा नेता की आतंकियों द्वारा हत्या से उपजे हालात में दिल्ली यात्रा सामान्य यात्रा नहीं है। जम्मू कश्मीर पुलिस के दो आलाधिकारियों का भी दिल्ली जाना किसी बड़े घटनाक्रम का ही संकेत है। पूर्व मुख्यसचिव बीवीआर सुब्रह्मण्यम भी आज दोपहर ही श्रीनगर से दिल्ली अपनी नयी जिम्मेदारी संभालने के लिए हवाई जहाज से रवाना हुए हैं। आज एलजी मनोज सिन्हा की मुलाकात केन्द्रीय गृह सचिव अजय भल्ला से मुलाकात हुई।‌

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here