महर्षि पराशर जयंती धूमधाम से मनाई गई।

0
364

मां कामाख्या धाम ,गहमर गाजीपुर उ० प्र० के पं० गंगेश्वर एकता भवन में शरत् पूर्णिमा के अवसर पर कलियुग के संविधान निर्माता,मंत्रद्रष्टा महर्षि पराशर जी एवं प्रथम महाकाव्य के आदि कवि महर्षि वाल्मीकि जयंती, पराशर गोत्रीय गंगेश्वर वंशीय तथा गैर पराशर गोत्रीय लोगों ने श्रद्धापूर्वक मनाया। महर्षि पराशर एवं बाबा गंगेश्वर की प्रतिमा पर लोगों ने माल्यार्पण किया और पूजन - हवन किया।

कार्यक्रम में गंगेश्वर जन कल्याण समिति के अध्यक्ष श्रीयुत् लक्ष्मीकांत उपाध्याय, विद्याशंकर उपाध्याय, रामाधार उपाध्याय,श्रीदेव उपाध्याय, रमन उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, श्रीनिवास उपाध्याय, जय प्रकाश उपाध्याय, राम प्रकाश उपाध्याय, डिप्टी उपाध्याय,जितेंद्र उपाध्याय, सच्चिदानंद उपाध्याय, उपेंद्र चौबे, उदयनारायण उपाध्याय, आलोक उपाध्याय, प्रेमचंद्र उपाध्याय आदि गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष श्री राजेश जी, विभाग मंत्री डाॅ० बुद्ध नारायणजी एवं गहमर कोतवाली के कोतवाल श्रद्धेय पवन उपाध्याय जी भी बाबा को माल्यार्पण किए। सभा की अध्यक्षता श्री लक्ष्मीकांत उपाध्याय जी ने और संचालन डाॅ० राम प्रकाश उपाध्याय ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here