Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomeKuchh Hatakeआपका प्यार सलामत रहे हम दिन-चार रहें ना.....

आपका प्यार सलामत रहे हम दिन-चार रहें ना…..

आपने अक्सर ऐसे मामलों के बारे में सुना होगा या पढ़ा होगा जहां एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से पति-पत्नी के बीच में अनबन हो जाती है। कई बार तो अनबन इतनी बढ़ जाती है कि मारपीट,मुकदमाबाजी और तलाक तक की नौबत आ जाती है। लेकिन इस खबर को पढ़कर आप भी हैरान रह जाएंगे। मामला मध्य प्रदेश के भोपाल से सामने आया है।


भोपाल में तीन साल पहले एक शख्स की जिस महिला से शादी हुई थी उसी ने अपने पति की उसकी प्रेमिका से शादी करवा दी है। इस खबर के बारे में जिसने भी सुना वो महिला की तारीफ किए बिना नहीं रह सका। दरअसल महिला को पता चला कि उसके पति की एक गर्लफ्रेंड भी है और वह उसे साथ रखना चाहता है। इसके बाद महिला ने मानो सारी जिम्मेदारी खुद उठा ली और तलाक लेकर दोनों की शादी करवा दी।


इस बारे में वकील ने बताया, ‘पति दोनों के साथ (पत्नी और प्रेमिका) के साथ शादी के रिश्ते में रहना चाहता था लेकिन कानूनी रूप से यह संभव नहीं था। लेकिन पत्नी बहुत समझदार थी और उसने पहले पति से तलाक लिया और फिर गर्लफ्रेंड से शादी कराने में पति की मदद की।’ तलाक लेने वाली महिला की तीन साल पहले ही इस शख्स से शादी हुई थी।


महिला के इस कदम की सोशल मीडिया पर भी जमकर तारीफ हो रही है। एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, ‘इस महिला का भगवान भला करे जिसने उसके खिलाफ किसी तरह का झूठा केस दायर नहीं किया।’ वहीं एक शख्स ने लिखा, ‘वो तो ठीक है लेकिन मुझे पहली पत्नी के लिए बुरा लग रहा है कि वो कितना प्यार करती थी कि उसने खुद ही तलाक ले लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login