Thursday, September 28, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurU14 का मेडिकल 20 मार्च को, 2023-24 का ट्रायल पंजीकरण 22 मार्च...

U14 का मेडिकल 20 मार्च को, 2023-24 का ट्रायल पंजीकरण 22 मार्च तक।


गाजीपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अंडर 14 श्रेणी के चयनित खिलाडियों की सूची जारी की गयी। सूची के अनुसार गाजीपुर मंडल के कुलदीप यादव एवं अयान रैनी का चयनित किया गया है | चयनित खिलाड़ी कुलदीप यादव एवं अयान रैनी का मेडिकल प्रक्रिया आगामी 20 मार्च 2023 को श्रीराम मूर्ति स्मारक एफ.एम.आई.सी, विश्वास खंड – 2, लोहिया पथ, गोमती नगर, लखनऊ को प्रातः 10:00 बजे शुरू होगी।

विज्ञापन

अध्यक्ष शाश्वत सिंह ने चयनित दोनों ही खिलाड़ियों से अपील की कि नियत तिथि 20 मार्च 2023 को प्रातः 10:00 बजे से पहले अपने मूल जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड के साथ एक-एक छायाप्रति सहित उपस्थित होना सुनिश्चित करें | उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 22 मार्च 2023 घोषित की गयी है | मंडल के सभी अवशेषित खिलाड़ी अपना पंजीकरण नियत तिथि 22 मार्च 2023 तक गाजीपुर मंडल कार्यालय पता – एन०वाई० सुहासिनी सिनेमाज मल्टीप्लेक्स परिसर, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ए०टी०एम० के बगल में, रायगंज गाजीपुर (सम्पर्क – रंजन सिंह – 7839349331 / नरेन्द्र प्रजापति – 8112529953 से समय प्रातः ठीक 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के मध्य) से सम्पर्क कर करा लें |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular