Tuesday, January 21, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurमतदान के जागरूकता प्रदान किया इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने।

मतदान के जागरूकता प्रदान किया इनर व्हील क्लब की सदस्यों ने।

राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के पीर नगर स्थित प्रशिक्षण केंद्र पर इनर व्हील क्लब गाजीपुर ने लोकतंत्र के महापर्व विषय पर आज बैठक का आयोजन किया | बैठक की अध्यक्षता इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा विनीता सिंह ने किया।

बैठक में तय किया गया कि लोकसभा आम चुनाव 2024 में महिलाएं व युवतियां द्वारा अधिकाधिक संख्या में मतदान करने हेतु संस्था के सभी सदस्य अपने-अपने स्तर से महिलाओं व युवतियों को मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान के लिए प्रेरित करेंगी |  कुछ सदस्यों ने वर्चुअल तरीके से बैठक में हिस्सा लिया।

बैठक के दौरान अध्यक्ष विनीता सिंह ने राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन के प्रशिक्षण प्राप्त कर रही युवतियों से अपील किया गया कि मतदान दिवस 01 जून को अपने सारे कार्यों को रोक जैसे तीज- त्यौहार, छठ पूजन आदि महोत्सव में आप सभी तैयारियां करती हैं उसी प्रकार इस लोकतंत्र के महापर्व को मानते हुए पहले अपने मताधिकार का प्रयोग करें | प्रत्येक मत आने वाले 05 वर्षों के लिए समाज के साथ-साथ देश का भविष्य निर्धारण करने में अहम् भूमिका निभाएगी।

इसलिए हम सभी महिलाओं का यह नैतिक दायित्व है कि हम अपने सभी कार्यों को रोककर पहले मतदान करें | उन्होंने बताया कि जनपद की लोकप्रिय जिलाधिकारी आर्याका अखौरी भी लोगों को मताधिकार के लिए लगातार प्रेरित कर रहीं है तथा उनके आह्वान पर जनपद में मतदान स्याही दिखाने पर कई ब्यूटी पार्लर, रेस्तरां व सिनेमाघर के टिकटों पर 25% की छूट भी मिलेगी।

उनकी हार्दिक इच्छा की समाज कि महिलाएं आगे आकर मतदान में अपने-अपने मतों का प्रयोग करें।

इस अवसर पर सचिव राजश्री सिंह तथा कोषाध्यक्ष सुमन सर्राफ ने अपने संयुक्त वक्तव्य में बताया कि महिलाएं समाज की रीढ़ है | बेहतर भविष्य के महिलाओं को चाहिए कि सर्वप्रथम मतदान कर घर के सभी मतदाताओं को वोट डालने के प्रेरित करें।

प्रीती रस्तोगी ने बताया कि यह उनके लिए हर्ष सहित गर्व की बात है कि लोकतंत्र के महापर्व में उन्हें अहम् जिम्मेदारी निभाने का अवसर प्राप्त हुआ है।


इस अवसर पर अध्यक्ष विनीता सिंह व सचिव राजश्री सिंह के अतिरिक्त कोषाध्यक्ष सुमन सर्राफ, मंजू सेठ, प्रीती रस्तोगी, रूबी संजर, साक्षी जयसवाल, अमिता धानुका,  शिखा केजरीवाल, नैना सर्राफ, प्राची सिंह, डॉ० निमिषा, सरिता सेठ, नाजिश हुसैन, संजू देवी, सत्या विश्वकर्मा आदि सहित  बड़ी संख्या में राष्ट्रीय साक्षरता मिशन आईटी एजुकेशन की छात्राएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login