Thursday, November 30, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurप्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विधायक जी पहुंचे दो बजे

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर विधायक जी पहुंचे दो बजे

गाजीपुर।‌। जमानियां विधायक ओमप्रकाश सिंह ने बुधवार दोपहर गहमर गांव के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर निरिक्षण किया। जहां लगभग 02:00 बजे स्वास्थ्य केन्द्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था और केन्द्र पर पूर्ण रूप से ताला बंद मिला। जिस पर उन्होंने उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए कार्यवाई के लिए निर्देशित किया है।

जमानिया विधायक क्षेत्र भ्रमण के दौरान सैनिक बाहुल्य एवं एशिया के सबसे बड़े गांव गहमर के न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान करीब दो बजे ही स्वास्थ्य केंद्र पर ताला बंद मिला और मौके पर एक भी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद नही था। ओमप्रकाश सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय लोगो के द्वारा लगातार स्वास्थ्य विभाग की शिकायतें मिल रही थी। जिसका भौतिक सत्यापन के लिए आज न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। जिस पर करीब दो बजे ही केंद्र बन्द मिला। बताया कि आज के भाजपा शासन में उच्च स्वास्थ्य सुविधा का दावा किया जा रहा है लेकिन यह सभी चीजें महज कागजो और घोषणाओ तक ही सिमट कर रह गई है। अधिकारी कर्मचारी भ्रष्टाचार में पूरी तरह से लिप्त हो गए। जो अपनी मनमर्जी कर रहे हैं। न तो उनको सरकार का भय रह गया है ना अपनी जिम्मेदारियां का परवाह। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर अधिकारी कर्मचारियों का ना होना क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। यह दर्शाता है कि कैसे संबंधित अधिकारी कर्मचारी मिलीभगत कर अवैध कार्यों को सह दे रहे हैं। उन्होंने मामले की शिकायत संबंधित उच्च अधिकारियों से करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular