Sunday, June 4, 2023
spot_img
HomeJharkhandJamshedpurहिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर भाजम अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार...

हिंदू नव वर्ष के शुभ अवसर पर भाजम अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने अंतर्राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की।

हिंदू नव वर्ष के शुभ दिन अंतर्राष्ट्रीय संगठन भारतीय जन महासभा के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने संवत २०८० एवं २०८१ (अप्रैल 2023 से मार्च 2025) तक के लिए अंतर्राष्ट्रीय कार्यसमिति की सूची जारी की है।
कहा कि समिति का कार्यकाल 2 साल का होगा। बताया कि संस्था का शीघ्र ही सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया जाएगा।


संस्था के दो संरक्षक श्री गंगादीन जांगिड़, नई दिल्ली एवं डॉ हरि बल्लभ सिंह आरसी, जमशेदपुर होंगे।
कार्यसमिति में अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार, जमशेदपुर, उपाध्यक्ष ए. के. जिंदल युगांडा एवं अरुण अग्रवाल, कोलकाता, महासचिव वीणा कुमारी, जमशेदपुर, सचिव बिदेह नंदिनी चौधरी, सिंगापुर एवं अनुसूया अग्रवाल, नागपुर, कोषाध्यक्ष शालिनी सोंथालिया, कोलकाता, विशेष सलाहकार प्रकाश मेहता, जमशेदपुर होंगे। इसके अलावा कार्यसमिति सदस्य के रूप में गुवाहाटी असम की कुमुद शर्मा, शिलांग मेघालय की अनुपमा प्रधान, सरगुजा छत्तीसगढ़ की अनिता मंदिलवार, रतलाम मध्य प्रदेश की पूनम ढलवानी, सोनारी जमशेदपुर की पिंकी देवी, जमशेदपुर के अशोक ठकराल, गाजीपुर उत्तर प्रदेश के शिवम चौबे जी एवं हैदराबाद के अनिल सर्राफ को स्थान दिया गया है।
अनेक लोगों ने कार्यसमिति के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों को बधाइयां प्रेषित की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular