शिक्षक नेता विनोद सिंह नहीं रहे

0
179

गाजीपुर ।

माध्‍यमिक शिक्षक संघ के पूर्व अध्‍यक्ष व इंटर कालेज करंडा के प्रधानाचार्य विनोद सिंह 57 वर्ष का बुद्धवार को निधन हो गया। विनोद सिंह लंबे समय से बीमार चल रहें थे। यह जानकारी उनके बड़े पुत्र व भाजपा नेता आशु सिंह ने दी है। आंशु सिंह ने बताया कि पिता जी का अंतिम संस्‍कार गुरूवार को पैतृक गांव कटरिया के गंगा घाट पर किया जायेगा।

विनोद सिंह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गये है, स्‍व. विनोद सिंह आजीवन शिक्षको के हित के लिए लड़ाई लड़ते रहें। छात्रो और अभिभावको में अपने व्‍यवहार कुशलता से बहुत ही लोकप्रिय थे। जनपद के शिक्षको में विनोद सिंह का नाम बहुत ही आदर के साथ लिया जाता था। उनके निधन से जनपद में शोक की लहर दौड़ गयी। प्राथमिक शिक्षक संघ रेवतीपुर के अध्यक्ष भगवती प्रसाद तिवारी ने अपनी शोक संवेदना में कहा है कि हम सब एक अभिभावक को खो दिये। ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here