कार्यकाल खतम हो रहा है संबंध नहीं: ब्लाक प्रमुख

0
379

5 वर्ष पूर्ण होने के बाद ब्लाक प्रमुख ने सभी ग्राम प्रधान को शाल व फूल माला पहना कर दी विदाई

कानपुर देहात(अभिषेक कुमार)।गुरुवार को जनपद की रसूलाबाद विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान का सम्मान समारोह व क्षेत्र पंचायत सदस्यों की लगभग अंतिम बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान रसूलाबाद विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली सभी 91 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान उपस्थित थे। उनका ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने सम्मान किया। इस दौरान मौजूद ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख कुलदीप सिंह यादव ने कहा कि इन 5 वर्षों में ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायतों से आत्मीय लगाव रहा। सभी क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम प्रधानों ने क्षेत्र में सहयोग किया। क्षेत्र में विकास कार्य भरपूर कराए गए। साथ ही जनप्रतिनिधि के साथ-साथ उन लोगों से आत्मीय रिश्ता हो गया था। अब जब यह ग्राम प्रधानों का 5 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण हो रहा है तो थोड़ा अफसोस जरूर हो रहा। लेकिन शुभकामनाएं देता हूं कि सभी प्रधान पुनः ग्राम प्रधान बन कर आए और जनता के लिए बेहतर कार्य करें। जो भी ग्राम प्रधानों की समस्याएं मुझ तक आती थी तो उनका समय से निस्तारण किया। यद्यपि उनका कार्यकाल पूरा हो गया। लेकिन इसके बावजूद जब कभी भी वह हमको याद करेंगे तो उनकी मदद में हमेशा साथ खड़े होंगे। इस दौरान बीडीओ सच्चिदानंद ने सभी ग्राम प्रधानों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी।

इसे भी पढ़ें: दागदार वर्दीधारी पर एक और दाग !


इस मौके पर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाषचंद्र त्रिपाठी,राघवेन्द्र सिंह छून्ना,जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अतुल यादव,ग्राम प्रधान कमल नारायण मिश्रा, ज्ञान सिंह मुन्ना, मुमताज अहमद, रामकेश,शशिकांत शुक्ला,वकील शर्मा,झल्लर तोमर,मेवाराम राजपूत, मंतोष कश्यप,राकेश यादव,दिनेश पाल, तुलाराम वर्मा, शिवकुमार संखवार,जयप्रकाश यादव,कमल चौबे,सुनील सिंह गौर, मधुबाला तिवारी, अर्जुन सिंह,कमलेश तिवारी,दुर्गेश सिंह,सुब्बन यादव,अवधेश पांडेय, अरविंद यादव,योगेश सिंह,संतोष पाल,सुजान सिंह,अनुरुद्ध सिंह राजावत,राम सिंह यादव,राजबहादुर समोखे,घनश्याम यादव रिंकू,उमेश शर्मा पप्पू,जसमेर सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य रूपरानी,श्रीराम पाल,अंजना यादव, कमला देव,अंजली देवी, जनक दुलारी, प्रेमलता, संगीता, अजय कुमार,साधना देवी,शशि देवी,सुनीता देवी, विजय सिंह जुगाड़ी,रणवीर सिंह,सोनू सिंह, सुलखान सिंह, नरेश सिंह Bराजावत,गंभीर सिंह सेंगर,बीटू ठाकुर, रवि सिंह सिसोदिया, देवेंद्र कुमार रहे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ आईएसबी विजय नारायण राजपूत ने किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here