Friday, April 26, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurधर्मदूत हरिप्रकाश महाराज के करकमलों से हुआ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यता...

धर्मदूत हरिप्रकाश महाराज के करकमलों से हुआ राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यता अभियान की शुरुआत

सेवानिवृत्त रामजी उपाध्याय को सदस्य मनोनीत कर किया अभियान का श्रीगणेश

गाजीपुर। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के प्रदेश प्रभारी अरविन्द पाण्डेय आज सोमवार को सुहवल में थे। संघ के विस्तार के क्रम में जनपद गाजीपुर में सदस्यता अभियान की शुरुआत धर्मदूत हरिप्रकाश महराज (वृंदावन) और महासंघ के प्रदेश प्रभारी अरविंद पाण्डेय के करकमलों द्वारा सुहवल शिवाला पर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ गाजीपुर के जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय के आवास पर किया गया।


सदस्यता अभियान समारोह में सर्वप्रथम मुख्यातिथि और विशिष्ट अथितियों सहित सभी विप्रबन्धुओ ने अपने आराध्य परशुरामजी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया ततपश्चात हरिप्रकाश जी ने सर्वप्रथ समारोह की अध्यक्षता कर रहे सेना में उच्चपद से सेवानिवृत्त रामजी उपाध्याय को सदस्यता दिलाकर अभियान का श्रीगणेण किया।
सदस्यता समारोह को सम्बोधित करते हुए हरिप्रकाश महराज जी ने कहा कि ब्राह्मण जो कुछ भी करता हैं उससे पूरे समाज का भला होता हैं। ब्राह्मण कभी किसी का अहित करता ही नही हैं सबको खुशहाली का आशीर्वाद देता हैं लेकिन आज के परिवेश में ब्राह्मणों के साथ जो व्यवहार हो रहा हैं वो निंदनीय हैं, ब्राह्मण तो केवल सम्मान की चाह रखता हैं बदले में ज्ञान रूपी आशीर्वाद ही देता हैं हम सबको अपने संस्कारो के प्रति जागृत होना पड़ेगा और संगठित होने पड़ेगा तभी अपना गौरव बचा रहेगा।


प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रिय महासचिव अरविंद पाण्डेय ने संगठन के विस्तार और हर दम सहयोग के लिए खड़े रहने पर बल दिया समाज मे कही भी कभी भी किसी को किसी प्रकार की जरूरत हो महासंघ के लोग जरूर पहुँचे और जो सहयोग हो सके करें, अपने हक की लड़ाई लड़ना और आरक्षण को हटाने की मांग को तेज करने पर बल दिया उन्होंने कहा कि कही न कही रोज किसी न किसी के नाम पर सड़क और ब्रिज आदि का नामकरण होता हैं लेकिन आजादी के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही शाहिद मंगल पांडेय जी के नाम नही हैं हमारा महासंघ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे जो उनके जनपद बलिया तक जाने वाली हैं उनके नाम पर नामकरण करने की मांग कर रही हैं।
महासंघ के जिलाध्यक्ष अमित पाण्डेय ने अथितियों का स्वागत साफा बांध कर किया और संघ के 21 सूत्रीय उद्देश्य के बारे में चर्चा किया गया जिसमें
1- ब्राह्मणों को सबल बनाना
2- ब्राह्मणों तक सरकार की हर योजना पंहुचाना
3- ब्राह्मण बेटी की शादी में आर्थिक, शारीरिक और धार्मिक सहायता करना
4- ब्राह्मण परिवार में अगर वृद्ध (60वर्ष), विधवा व विकलांग हो तो उनका पेंशन बनवाना
5- किसी ब्राह्मण परिवार के सर पर छत (आवास) न होने पर सरकार द्वारा या सावर्जनिक सहयोग से उनका आवास बनवाना
6- ब्राह्मणों पर अगर किसी प्रकार का अत्याचार या किसी द्वारा उत्पीड़ित होता हैं तो उसकी हर सम्भव मदद करना
7- पीड़ित ब्राह्मण को निःशुल्क कानूनी मदद दिलवाने का प्रयास करना
8- ब्राह्मणों को सरकार की घोषित 10 परसेंट गरीब शवर्णो के आरक्षण लाभ के लिए उनका प्रमाण पत्र बनवाना
9- आरक्षण को खत्म करने के लिए व आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू कराने के लिए संघर्ष करना
10- बेरोजगार ब्राह्मणों को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास करना
11- स्वरोजगार के लिए सरकारी व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना
12- ब्राह्मण परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करना
13- ब्राह्मण परिवार को निःशुल्क चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास करना
14- इच्छकु ब्राह्मण परिवार के बच्चों को कर्मकांड, संस्कृत व कथावाचन की शिक्षा के लिए गुरुकुल की स्थापना करना
15- सामूहिक रूप से अपने इष्ट परशुरामजी की जयंती मनाना
16- राजनीति के क्षेत्र में ब्राह्मण उम्मीदवारों का समर्थन करना
17- अपने जनपद में भिन्न भिन्न क्षेत्रों में सड़क और चौराहों का नाम अपने इष्ट परशुरामजी के नाम पर करवाना
18- सदस्यता अभियान चला कर जनपद के हर ब्राह्मण परिवार को राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ से जोड़ना
19- राष्ट्रिय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों को देश के किसी भी कोने में किसी कार्यवश जाने पर वहाँ रहने+खाने व उसके कार्य को सम्पन्न कराने का प्रयास करना
20- राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ के सदस्यों के लिए 24घण्टे परामर्श सेवा उपलब्ध करना
21- ब्राह्मणों के सम्मान और संस्कार की रक्षा के लिए हर स्तर पर जाकर संघर्ष करना
इन उद्देश्यों को सबके समम्मूख रखते हुए कहा कि ये सिर्फ करने वाली बात नही हैं इस पर आपसबके सहयोग चल कर दिखाया जाएगा उन्होंने कहा कि चलता रहा हूँ कर्मपथ पर चलता ही चला जाऊंगा ब्राह्मण कुल में जन्म लिया है और ब्राह्मणों के हित के लिए ही कुर्बान हो जाऊंगा।


वक्ताओं में वीरेंद्र तिवारी, कृष्ण कुमार मिश्र , मनोज पाण्डेय, अरुण उपाध्याय उर्फ छोटे बाबा लहरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
प्रदेश प्रभारी के समम्मूख ही जिलामीडिया प्रभारी का दायित्व मानवाधिकार मीडिया में कार्य कर रहे कृष्ण कुमार मिश्रा का मनोयन किया गया।
मुख्य अथितियों को माँ कामख्या देवी की चित्र सबकी तरफ से जिलाप्रभारी अतुल पाण्डेय ने दिया।
कार्यक्रम के अंत मे पंडित दुर्गाप्रसाद पाण्डेय व महासंघ के सदस्य चंदन पाण्डेय के बाबा वंशनरायन पाण्डेय और आज ही डुहिया के शहीद हुए बबलू तिवारी के शोक में दो मिनट का मौन रख कर मृतआत्मा को शांति प्रदान करने की कामना किया गया।


उक्त समारोह में मुख्यरूप से मृत्युंजय मिश्रा, विनोद उपाध्याय,मंगरु बाबा, सूर्यप्रकाश उपाध्याय नगदिलपुर, सोशलमीडिया प्रभारी दीपक तिवारी गाज़ीपुर, निलेशचंद्र त्रिपाठी रेवतीपुर, सदस्यता अभियान के प्रमुख अमित मोहन पाण्डेय, बिपुल मिश्रा बारा, कोषाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय जी, मनोज पाण्डेय, अवधेश उपाध्याय, जिलाकार्यकारणी सदस्य अश्वनी मिश्रा, सुनीत मिश्रा सिलाइच, चंदन पाण्डेय, जिलामंत्री अभिषेक तिवारी, जिलाकार्यकारणी सदस्य रामप्रवेश पाण्डेय, जिलाउपाध्यक्ष आशुतोष पाण्डेय अवथही, संतोष दुबे अवती, गिरजा प्रसाद पाण्डेय, वृजकिशोर पाण्डेय, सूचित तिवारी,अशोक उपाध्याय, अमन चौबे, जिलाकार्यकारणी सदस्य दिलीप मिश्रा, संदीप पाण्डेय, किरन तिवारी, संतोष पाण्डेय, भाजपा के जिलामंत्री शिवानंद राय, डेढ़गांवा के हरपाल राय, पकड़ी अश्वनीकान्त राय, पवन राय एवं विनोद गुप्ता सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे तथा सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन जिलामहामंत्री रंजन तिवारी ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular