बसपा सुप्रिमों के पिता के निधन पर श्रद्दांजलि

0
177

मनिया में पदाधिकारी चयनित

सेवराईं। बहुजन समाज पार्टी के बैनर तले मनिया गांव निवासी विधानसभा प्रभारी जमानिया एवं जिला सचिव वजैर खान के आवास पर आज रविवार को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

कार्यक्रम की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के पिता प्रभुदयाल जी के 95 वर्ष में निधन पर सभी कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखते हुए शोक व्यक्त किया और गतात्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। बैठक में मंडल जोन इंचार्ज विनोद कुमार बागड़ी तथा नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सत्यप्रकाश के नेतृत्व में सेक्टर 35 करहिया एवं सेक्टर 38 मनिया के पदाधिकारियों का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से सेक्टर 35 करहिया के अध्यक्ष योगेंद्र राम, महासचिव शिववचन नारायण, सेक्टर 38 मनिया के अध्यक्ष राजेश निराला व महासचिव तौहिद खान को बनाया गया। मंडल जोन इंचार्ज विनोद कुमार बागड़ी ने बहुजन समाज पार्टी के विचारों से कार्यकर्ताओं को अवगत कराया। इस दौरान उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं में हुंकार भरी। कहाकि पार्टी कार्यकर्ता अभी से ही चुनाव की तैयारियों में कमरकस कर जुट जाएं। आयोजक वजैर खान ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर पर चुन्नू खान, जैनूल वशर खान, मनिया ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एजाज खान, कादिर शाह, सय्यद खान, अयोध्या राम, मीडिया प्रभारी हेमंत गौतम, वजीर खान, रमीज खान, दिशान खान, दरोगा राजभर, हरेराम उपाध्याय, देवमुनि राम, लल्लन राम, चंद्रमा राम, राजेश्वर राम आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here