Monday, January 20, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshजहां भी जाएगा अपनी रोशनी लुटाएगा,किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता:...

जहां भी जाएगा अपनी रोशनी लुटाएगा,किसी चिराग का अपना मकां नहीं होता: पूर्व डीजीपी

गरीब असहाय सहयोग संगठन के तले गरीबों को हजारो लोगों को कंबल वितरित

समारोह पूर्वक कार्यक्रम में गोपाल राय,रिशु सिंह आदि दर्जन भर गायकों ने सुर का जादू बिखेरा

गाजीपुर । आज सोमवार25 जनवरी को जिला मुख्यालय स्थित लंका मैदान में वर्ष भर में किये लगे लावारिस शवों के अंतिम संस्कारोपरान्त सामुहिक श्राद्धकर्म बृहद कार्यक्रम के रुप में समारोह पूर्वक मनाया गया।

कार्यक्रम में गरीब असहाय सहयोग संगठन ने गरीब, असहाय,दिव्यांग व्यक्तियो को भोजन कराकर कंबल वितरण किया,भोजन करके और कंबल पाकर गरीबो के आंखो में खुशी के आंसू छलक गये। कंबल वितरण में मुख्य रुप से पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दूबे व पंकज दूबे उपस्थित थे।संगठन के संचालक कृष्णानंद उपाध्याय ने बताया कि गरीब असहाय सहयोग संगठन के द्वारा पिछले सालो में 600 लावारिस शवो का अंतिम संस्कार किया जा चुका है तथा इस वर्ष भी सौ लावारिस शवो का अंतिम संस्कार किया जा चुका है,जिले मे कही भी लावारिस शव की सूचना मिलने पर संगठन के संचालन कृष्णानंद उपाध्याय अपने सहयोगियों के साथ पहुंच जाते है और अंतिम संस्कार करते है।

इस मौके पर मुख्य अतिथि बिहार के पूर्व डीजीपी गुप्तेश्वर पाण्डेय ने कहा कि सेवा का भाव सबमें नहीं होता। जिसमें होता है वह जहां भी जाता है रोशनी ही लूटाता है। मुख्य अतिथि पूर्व डीजीपी बिहार गुप्तेश्वर पांडेय ने कहा कि अपराधियों को संरक्षण नहीं देना चाहिए। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध भोजपुरी गायक गोपाल राय के अलावा गायक अनू अनुरागी,प्रेम तिवारी प्रेम,रिशु सिंह, मास्टर गुलशन,बृजेश पाण्डेय, विद्या निवास पाण्डेय व बाल कलाकर पुष्कर जी,शाम्भवी( भाई- बहन) ने अपने सुर के जादू बिखेरा।जनपद के क ई कोतवाली प्रभारी, थानाध्यक्ष व भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद था जिसमें क्षेत्राधिकारी सदर ओजस्वी चावला,कोतवाल सदर विमल कुमार मिश्रा,डीपी सिन्हा इत्यादि लोग प्रमुख थे।‌

मालूम हो इस वर्ष100 लावारिस शवों का शव दाह किया गया। जिनका सामुहिक छौरकर्म दो दिन पहले ही गंगा किनारे स्थित रामेश्वर घाट पर विधिविधान पूर्वक किया गया। इसी क्रम में विगत छ: वर्ष से अनरवत चलने वाले इस आयोजन के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
बताते चलें कि हम रोज सड़क पर लावारिस लोगों को देखकर आंख चुरा लेते हैं इधर कुछ युवाओं को इन्हीं लावारिस लोगों में जिन्दगी तलाशने की आदत हो गयी है। शुरुआत में लावारिस शवों को अग्नि देखकर अंतिम क्रिया- कर्म करते करते अब लावारिस लोगों के देखभाल का भी बीडा उठा लिया है।
गाजीपुर जनपद के कर्मयोगी युवाओं को क ई माह पहले एक लावारिस महिला मिली जिसे तत्काल इलाज नही मिलता तो यही युवा आज इन्हें मुखाग्नि दे रहे होते पर ये युवा न केवल इनका इलाज करायें बल्कि प्रतिदिन पौष्टिक आहार देकर बचा लिये। कल इस महिला के आंख का इलाज हुआ अब यही युवा इस महिला के आंखो का तारा बने हैं। गरीब असहाय सहयोग संगठन के लोगो को शहर के सामाजिक ,पुलिस प्रशासन सहित चिकित्सकों का भरपूर सहयोग मिल रहा है।

इस समारोह में जनपद के हर क्षेत्र से युवा,अधिवक्ता, अध्यापक आदि लोग जुटे हुए थे। मुख्य रुप से बी. के. त्रिवेदी,दीपक पाण्डेय ( एडवोकेट) दीपक पाण्डेय, दिब्याशु पाण्डेय (अंशु),विनोद मिश्र,अतुल पाण्डेय,भृगुनाथ मिश्र,बासुदेव पाण्डेय, सुनील पाण्डेय, आनंद उपाध्याय,सनी सुहैल,दिब्याशू सिंह,संजय यादव, हर्ष श्रीवास्तव,आर.एन. राय,गोपाल कश्यप,पंकज यादव,शैलेन्द्र यदव,बचाऊ बांसफोर,मोनू मौर्या,राजू राजभर,दीपक मिश्र, मनोज उपाध्याय सुरेश उपाध्याय,राकेश तिवारी प्रबन्धक गोपीनाथ महाविद्यालय, रामाश्रय तिवारी,सभाजीत चौबे, अवनीश पाण्डेय,अनिल पाण्डेय,डबलू पाण्डेय मृत्युंजय मिश्र, चंदन राय,जूगनू तिवारी मोनू उपाध्याय,संजय पाण्डेय,संजय उपाध्याय,कौसल उपाध्याय,सिन्टु बाबा,अतुल तिवारी,शशांक तिवारी,आनंद तिवारी, विरेन्द्र तिवारी,मनोज बाबा,सुधाकर पाण्डेय आदि सैकड़ों लोगों ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम के संयोजक कृष्णा नंद उपाध्याय ने उपस्थित जनसमुदाय के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि आप सब की उपस्थिति से ही हमको बल मिलता है। इस बल को कायम रखने के लिए आपका बेटा,भाई सदैव तैयार है। इस कार्यक्रम में कार्यक्रम/ मीडिया मेनेजमेंट प्रभारी प्रेम मिश्र ने उपस्थित पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login