Saturday, September 30, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurमहिला का सिर कूच कर हत्या

महिला का सिर कूच कर हत्या

गाजीपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित फुल्लनपुर कॉलोनी में गुरुवार को दिनदहाड़े हुई सनसनीखेज हत्या से हर कोई सहम गया। घर में घुसकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के वक्त महिला घर में अकेली थी। दोपहर बाद जब बेटा लौटा तो उसने लहूलहुान शव देखकर शोर मचाया। महिला की कूच कूचकर हत्या कर दी गई। महिला का शव आवास में लहूलुहान अवस्था में पड़ा मिला। वारदात से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। सरिता सिंह 40 वर्ष पति सुरेन्द्र सिंह निवासी डांडी थाना बिरनो पांच वर्ष पहले फुल्लनपुर क्षेत्र में जमीन लेकर मकान बनवाए थे और वही निवास करते थे। गुरुवार की दोपहर सरिता की हत्या कर दी गई और मौके से हत्यारे फरार हो गए। घटना के समय पुत्री 18 वर्ष परीक्षा देने गई थी। जबकि पुत्र 14 वर्ष बाहर खेल रहा था। इनकी शादी वर्ष 2004 में हुई थी।कोतवाल गाजीपुर ने बताया मृतक महिला का पति फौजी है जो वर्तमान में राजस्थान में जे.सी.ओ की ट्रेनिग ले रहे है, पुलिस के अनुसार महिला की सील से कुच कर हत्या की गई है,हत्यारे जल्द ही पुलिस गिरफ्त में होंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular