युवक गंगा में कूदा

0
161

गाजीपुर। कोतवाली क्षेत्र के रजागंज पुलिस चौकी के समीप हमीद सेतु से बुधवार की दोपहर एक युवक ने गंगा में छलांग लदा दिया। मछुआरों ने उसे पानी में निकाला। पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जानकारी के अनुसार करीब 40 वर्षीय एक युवक आज दोपहर में करीब एक बजे हमीद सेतु पर पहुंचा। बाइक खड़ा कर गंगा में छलांग लगा दिया। यह देख पुल पर आवागमन करने वाले शोर-शराबा करने लगे। जैसे ही मछुआरों की नजर युवक पर पड़ी, वह नाव लेकर आगे बढ़े। काफी मशक्कत के बाद युवक को पानी से बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक की बाइक को कब्जा में लिया। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल भेजवाया। युवक के मोबाइल के माध्यम से उसकी पहचान करने में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here