Wednesday, January 22, 2025
spot_img
HomePurvanchalGhazipurप्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला युवक गिरफ्तार

गाजीपुर ।
प्रधानमंत्री के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला पटकनिया निवासी सत्यम् पुत्र लालजी यादव आज अपने घर से गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि इसके द्वारा पीएम के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी किये जाने के बाद युवराजपुर निवासी विवेक सिंह ने सुहवल थाना में एफ आई आर करवाया था तभी से पुलिस इसके खोज में लगी थी।

विवेक सिंह भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष और युवा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष योगी हर्ष सिंह ने उस आपत्तिजनक अश्लील पोस्ट के खिलाफ तहरीर दिया था। इन्होंने पोस्ट का जोरदार विरोध करते हुए कहा था कि प्रधानमंत्री की छवि को धूमिल करने का प्रयास हो रहा है जबकि विदेशों में प्रधानमंत्री ने हमारे देश की छवि एक सशक्त विश्वगुरु देश के तौर पर बनाई है इसलिए अपनी तहरीर देकर आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए कहा था। उसी तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया था और उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

विवेक सिंह के तहरीर के आधार पर ही कांस्टेबल दिलीप कुमार और कांस्टेबल आशुतोष तथा चालक हेड कांस्टेबल ओमवीर सिंह, सत्यम की तलाश में पटकनिया या पहुंचे। वहां पूछताछ करने पर पता चला कि सत्यम यादव लालजी यादव के भाई की लड़की सुमन का पुत्र है जिसका ससुराल गरुआमकसूदपुर में है। घर के बाहर उसका छोटा लड़का जामवंत यादव उर्फ गुड्डू पुत्र लालजी यादव मिला उससे पूछताछ किया गया तो पता चला कि सत्यम उसकी चचेरी बहन का लड़का है जो उस का भांजा है और 3 वर्ष का है। उसने बताया कि वह फेसबुक पर समाजवादी सत्यम अहीर के नाम से आईडी बनाकर खुद चलाता है उसके पास से मोबाइल बरामद कर लिया गया और पासवर्ड खुलवा कर चेक किया गया तो उसमें प्रधानमंत्री की अश्लील वीडियो एवं फोटो प्राप्त हुई जामवंत ने अपना जुर्म स्वीकार किया उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login