रोहित खरवार बने NSUI के जिलाध्यक्ष

0
364

ग़ाज़ीपुर | एन०एस०यू०आई राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव अविनाश यादव प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल में एन०एस०यू०आई में बड़ा बदलाव करते हुए लगभग 21 जिलों में नए जिलाध्यक्ष नियुक्त किये गए वही इसी क्रम में गाज़ीपुर के पी ०जी कॉलेज के बीएससी कृषि के छात्र रोहित खरवार को गाजीपुर एन०एस०यू०आई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


वही रोहित खरवार के नियुक्ति से छात्रों में खुशी का माहौल है।रोहित खरवार छात्रनेता होने के साथ ही साथ “युवादर्द” पत्रिका में बतौर सह संपादक भी हैं।

जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सुनील राम जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, सुनील साहू शहर अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी,युथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष माधव कृष्णा, आशुतोष गुप्ता जिलाध्यक्ष सेवा दाल,फरहान अंसारी पूर्व जिलाध्यक्ष एन०एस०यू०आई०,छात्रसंघ अध्यक्ष अनुज कुमार भारती छात्रसंघ महामंत्री प्रवीण विश्वकर्मा पी जी कॉलेज पूर्व महामंत्री राजेश कुमार प्रजापति पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पंकज उपाध्याय पी जी कॉलेज ओजस्व साहू, राजकुमार सरोज, सुजीत कुमार, रवीं प्रसाद कन्नौजिया सूर्यप्रकाश सिंह योगेंद्र सिंह अधिवक्ता हाई कोर्ट लखनऊ अविनाश राय, विनय सिंह आदि मित्रों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। छात्रनेता रोहित ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी द्वारा दी गयी जिम्मेदारी का निर्वहन करने के लिए आपसब का सहयोग मिलता रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here