कथक नर्तक बिरजू महाराज का निधन

0
284

दिल्‍ली. लोकप्रिय कथक नर्तक पंडित बिरजू महाराज  का रविवार की देर रात निधन हो गया है।उन्‍होंने 83 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। पंडित बिरजू महाराज का असल नाम बृजमोहन मिश्रा था। उनके पोते स्‍वरांश मिश्रा ने फेसबुक पोस्‍ट के जरिये उनके निधन की जानकारी दी है,वहीं उनकी पौत्री रागिनी महाराज ने जानकारी दी है कि बिरजू महाराज का पिछले एक महीने से इलाज चल रहा था।उन्‍हें रविवार देर रात 12:15 बजे और 12:30 बजे के बीच सांस लेने में तकलीफ हुई। इसके बाद उन्‍हें 10 मिनट में अस्‍पताल ले जाया गया। लेकिन बचाया नहीं जा सका।

उनका जाना नृत्य कला के संसार की यह अपूर्णीय क्षति है। बिरजू महाराज कथक नर्तक होने के साथ साथ शास्त्रीय गायक भी थे। बिरजू महाराज जी ने अपनी अलौकिक कला व नृत्य प्रतिभा से सम्पूर्ण जगत को आलोकित किया। इनके निधन पर संकट मोचन मंदिर के महंत पंडित विश्वभर नाथ मिश्र,अदनान सामी,सुबाष घई सहित कला,साहित्य जगत के अनेक गणमान्य लोगों ने संवेदना व्यक्त की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here