बागेश्वर धाम तक पैदल यात्री का सेवराईं में स्वागत

0
405

गाजीपुर। बिहार प्रांत के भोजपुर आरा जिला के बिलौटी गांव से पदयात्रा करते हुए मध्य प्रदेश के बागेश्वर धाम जा रहे पदयात्री का सेवराई पहुंचने पर लोगों ने किया भव्य स्वागत। बिना किसी खर्च और साधन के यात्रा कर रहे भरत तिवारी पुत्र काशीनाथ तिवारी निवासी ग्राम बिलौटी, जिला आरा भोजपुर बिहार ने बताया कि सनातन धर्म के प्रचार प्रसार एवं लोगों के मन से छुआछूत मिटाने के उद्देश्य से उन्होंने पदयात्रा शुरू की है।

ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर चुके भरत पिता काशीनाथ तिवारी के तीन पुत्रों में दूसरे स्थान पर हैं। पिता बिहार पुलिस से सेवानिवृत्त होकर घर पर ही रहते हैं। उनकी बहन पढ़ाई कर रही है जबकि मां गृहणी हैं। अपनी यात्रा के बारे में बताते हुए पदयात्री भरत ने बताया कि लोगों के मन में सनातन धर्म के प्रति आस्था और छुआछूत जात पात के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से उन्होंने पदयात्रा का मन बनाया है।

बताया कि आरा से लेकर मध्य प्रदेश बागेश्वर धाम महाराज तक करीब 600 से 700 किलोमीटर की यात्रा की शुरुआत उन्होंने बीते 2 फरवरी से की है। आज सुबह सेवराई तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड पर पहुंचे भरत का क्षेत्रीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। अपने पिठु बैग पर बागेश्वर धाम महाराज धीरेंद्र शास्त्री के हिंदू राष्ट्र बनाने की बात को लेकर उन्होंने लोगों को जागरूक करने का मन बनाया। और एक जोड़ी कपड़े के साथ अपनी यात्रा शुरू की। दिनभर पैदल चलने के साथ यह किसी स्थान पर रुककर रात्रि विश्राम करते हैं।

पदयात्री भरत तिवारी ने बताया कि आज के परिवेश में लोग जात-पात ऊंच-नीच और धर्म के नाम पर एक दूसरे से अलगाव कर रहे हैं। बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री के द्वारा हिंदू राष्ट्र बनाने की घोषणा करने के साथ ही लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से हमने यह पदयात्रा शुरू की है। कहां की यात्रा के दौरान मिले सनातनियों के द्वारा ही भोजन आदि का प्रबंध हो जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here