भारतीय जन महासभा ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई।

0
204

आज मंगलवार को भारतीय जन महासभा के लोगों ने सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। जयंती सरदार पटेल चौक (आदित्यपुर पुल के ठीक पहले) सरदार बल्लभ भाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर मनायी गयी।


इस शुभ अवसर पर संस्था के अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने कहा कि भारत को स्वतंत्रता मिलने के पश्चात भारत में अनेक रियासतें थी। उन सबको भारत संघ में मिलाने का बहुत बड़ा कार्य सरदार पटेल ने किया। इसीलिए इनको लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल कहा जाता है। पूरा देश इनका सम्मान करता है और करता रहेगा।


जयंती मनाने वालों में श्री पोद्दार के अलावे इंद्र देव प्रसाद, प्रकाश मेहता, पिंकी देवी, राजेश कुमार, शशांक तिवारी आदि के नाम मुख्य रूप से सम्मिलित हैं।



इसके अलावे देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों में भी सरदार पटेल की जयंती मनाई गई। जिसमें नई दिल्ली से संरक्षक गंगादीन जांगिड़ +6, दीप शेखर सिंहल, नोएडा से ए. के. जिंदल, *सिंगापुर* से बिदेह नंदिनी चौधरी, जयपुर से अंशु वैष्णव, ओमप्रकाश अग्रवाल, जमशेदपुर से अर्चना बरनवाल, किरण कुमारी ‘वर्तनी’, रतलाम मध्य प्रदेश से पूनम ढलवानी, ममता मीणा, सविता मालवीय, सुरेश मालवीय, राम चंद्र पाठक, समरथ वाघेला, नरेंद्र पुरोहित, मेरठ से लक्ष्मी गुसाईं, कोलकाता से मेघाश्री मुखोपाध्याय, सुखेन मुखोपाध्याय, बोकारो से सदानंद बरनवाल, जोरहाट असम से जय श्री शर्मा, दुमदुमा असम से मन्ना साह, रांची से सुजीत कुमार, दिल्ली से अर्चना वर्मा, करौली राजस्थान से अशोक गोइन्का आदि के नाम सम्मिलित हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here