Sunday, May 19, 2024
spot_img
HomePurvanchalGhazipurभाजपा ने लोगों के साथ वादा खिलाफी किया : एस.पी. पाण्डेय

भाजपा ने लोगों के साथ वादा खिलाफी किया : एस.पी. पाण्डेय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, अपना दल कमेरावादी, भागीदारी समाज पार्टी, जैहिंद समाज पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी की संयुक्त बैठक में गरजे सपाई

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी एवं सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, राष्ट्रीय लोकदल पार्टी, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट, अपना दल कमेरावादी, भागीदारी समाज पार्टी, जैहिंद समाज पार्टी, राष्ट्रीय उदय पार्टी की संयुक्त बैठक पार्टी कार्यालय लोहिया भवन पर हुई। इसका शुभारंभ जिलाध्यक्ष रामधारी यादव ने सभी सहयोगी दलों के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का स्वागत किया। सभी दलों के नेताओं ने प्रदेश की सत्ता पर हुकूमत कर रही संकीर्ण एवं साम्प्रदायिक सोच की भाजपा सरकार को उखाड़ फेंककर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

इस मौके पर शताब्दी अध्यक्ष एसपी पांडेय ने कहा कि मोदी और योगी की सरकार देश में झूठ और नफरत की सियासत कर रही है। भाजपा सरकार ने इस देश की जनता से लगातार वादा खिलाफ़ी किया है। देश और प्रदेश पर हुकूमत करने का अपना नैतिक अधिकार भाजपा खो चुकी है। हर वर्ष दो करोड़ लोगों को रोजगार देने, सरकार बनते ही साठ दिन में मंहगाई कम करने, 15-15 लाख रूपये हर खाते में भेजने का मोदी सरकार का वादा जुमला साबित हुआ है। उन्होनें कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते इस देश का नौजवान, किसान, व्यापारी, महिलाएं, छात्र सभी दुखी और त्रस्त है। इस देश के संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय, धर्मनिरपेक्षता की रक्षा के लिए भाजपा सरकार का खात्मा कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना जरूरी है। राम मंदिर निर्माण में लोगों से चंदा लेकर बंदरबाट करने का काम हुआ। किसानों के साथ छल करने का काम किया गया जो सफल नहीं होने दिया गया।

इस अवसर पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष लल्लन राजभर, राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह यादव देवगौड़ा, प्रगतिशील समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष यादव, भागीदारी पार्टी के जिलाध्यक्ष आदर्श प्रजापति, जै हिंद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष बनवारीलाल, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष भरत गोड़के के अलावा जखनियां के विधायक त्रिवेणी राम, पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा, निजामुद्दीन खां, अशोक कुमार बिन्द, रामवचन यादव, अरुण कुमार श्रीवास्तव, दिनेश यादव, एसपी पांडेय, बृजभान सिंह बघेल, असलम हुसैन, रविन्द्र प्रताप यादव, आशा यादव, बीजू राजभर, रामवृक्ष यादव, श्रीनारायण यादव, सदानंद यादव, तहसीन अहमद, राजेश यादव, राकेश यादव, राहुल सिंह, सुदामा राजभर, भयंकर यादव, मारकंडेय यादव, वंशराज यादव, ओमप्रकाश यादव, देवचंद आजाद, प्रियंका सोनकर, डा. खालिद, गोवर्धन यादव, रविशेखर विश्वकर्मा, राजेंद्र यादव, जयहिंद यादव, कमलेश यादव, अनिल यादव, हरवंश यादव, संतोष यादव, रामाशीष यादव, द्वारिका यादव, सिकंदर कनौजिया, देवेन्द्र यादव, आजाद राय, कृष्णानंद यादव, अक्षय यादव, प्रेमचंद प्रजापति आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामधारी यादव और संचालन जिला उपाध्यक्ष कन्हैया लाल विश्वकर्मा ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

dafabet login

betvisa login ipl win app iplwin app betvisa app crickex login dafabet bc game gullybet app https://dominame.cl/ iplwin

dream11

10cric

fun88

1win

indibet

bc game

rummy

rs7sports

rummy circle

paripesa

mostbet

my11circle

raja567

crazy time live stats

crazy time live stats

dafabet