Saturday, January 25, 2025
spot_img
HomebharatUttar Pradeshअमेठी में प्रधानपति को जिंदा जलाया,मौत

अमेठी में प्रधानपति को जिंदा जलाया,मौत

सांसद के हस्तक्षेप के बाद एक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अमेठी से एक दहलाने वाली वारदात सामने आई है। गुरुवार रात दलित प्रधान के पति को अगवा करके जिंदा जला दिया गया। रात को वो अधजली हालत में मिले। लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात किया गया है हालांकि सांसद स्मृति ईरानी ने इस मामले में दखल देने के बाद एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

हत्या के बाद गांव में तनाव है और पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस ने बताया कि घटना मुंशीगंज के बंदोइया गांव की है। यहां ग्राम प्रधान छोटका के पति अर्जुन (40) गुरुवार सुबह घर से निकले थे। परिवार का आरोप है कि गांव के ही केके तिवारी, आशुतोष, राजेश मिश्रा, रवि और संतोष ने उन्हें अगवा कर लिया।

अर्जुन काफी देर तक घर नहीं लौटे तो उनके बेटे सुरेंद्र ने पुलिस में इसकी सूचना दी। रात करीब साढ़े दस बजे अर्जुन ग्रामीण कृष्ण कुमार के अहाते में अधजली हालत में मिले। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया और आज सुबह उन्हें वहां से लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

प्रधान के पति अर्जुन का शव गांव के ही एक घर में अधजली हालत में मिला था।

प्रधान के पति अर्जुन का शव गांव के ही एक घर में अधजली हालत में मिला था।
मृतक का एक ऑडियो भी सामने आया है। इसमें वो उन्हीं लोगों पर खुद को जलाने का आरोप लगा रहे हैं, जिन पर उनके परिवार ने आरोप लगाया है। स्मृति ईरानी ने इस पूरे मामले की जानकारी ली है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने की बात कही है। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

10cric

https://yonorummy54.in/

https://rummyglee54.in/

https://rummyperfect54.in/

https://rummynabob54.in/

https://rummymodern54.in/

https://rummywealth54.in/

MCW Casino

JW7

Glory Casino APK

Khela88 Login