राबर्टसगंज के युवक का शव नदी में उतराया मिला

0
142

गाजीपुर।

जनपद के करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर गंगा घाट पर शुक्रवार की सुबह मछुआरों ने एक युवक का शव उतराया हुआ देखा। जानकारी होते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। मृतक के जेब से मिले कागजात से उसकी पहचान राबर्टसगंज निवासी होने का पता चला है।

लोग युवक की हत्या कर शव गंगा फेंकने का कयास लगा रहे थे। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार पांडेय ने बताया कि मृतक की जेब से दो एटीएम, पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित 1000 रूपया तथा मोबाइल मिला। इसके आधार पर उसकी पहचान संकेत सिंह, पुत्र जितेंद्र सिंह, निवासी अशोक नगर राबर्टसगंज के रूप में हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजनों ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन सहित कई नशा का आदी था। चार दिन पहले घर से यह कहकर निकला था कि अब वापस नहीं आऊंगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here