Thursday, September 28, 2023
spot_img
HomeUttar PradeshGhazipurढ़ढनी : छिनैती के दौरान मारपीट से युवक की मौत !

ढ़ढनी : छिनैती के दौरान मारपीट से युवक की मौत !

गाजीपुर। नगसर थाना क्षेत्र के ग्राम असाव पुलिया के समीप शुक्रवार को देर रात सड़क दुर्घटना में एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही नगसर थानाध्यक्ष ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रेवतीपुर भेजा। डॉक्टर ने गम्भीर हालत देखकर जिला अस्पताल गाज़ीपुर रेफर कर दिया। जहां उसकी मौत हो गई। घायल का पहचान सुहवल थाना के ढ़ढ़नी रणवीर राय निवासी लालजी यादव उम्र 42 पुत्र रामरूप के रूप में हुई।मृतक का कलकत्ता में कारोबार था।

आम चर्चा के अनुसार मृतक लालजी शुक्रवार को ट्रेन से दिलदारनगर स्टेशन उतर कर आटो द्वारा नगसर आये और वहां से पैदल ही अपने गाँव की तरफ चल दिया। रास्ते में उसके साथ कुछ लोग छिनैती किये तथा मारपीट कर भाग गये। जिससे मृत्यु हो गई। जबकि परिजनों ने अज्ञात के विरुद्ध तहरीर दिया है।

थानाध्यक्ष नगसर ने बताया कि जानकारी मिलते ही घायल को अस्पताल भेजा गया और परिजनों को सूचना दिया गया। जहाँ मौत की पुष्टि के बाद परिजन अमरदेव सिंह यादव के तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular